मानिकचौरी हत्याकांड में अभनपुर और गोबरा नवापारा पुलिस की संयुक्त टीम को मिली बड़ी कामयाबी, फरार आरोपी राकेश बंजारे को गिरफ्तार कर भेजा जेल

A joint team of Abhanpur and Gobra Nawapara police achieved a major breakthrough in the Manikchauri murder case; the absconding accused, Rakesh Banjare, was arrested and sent to jail.

मानिकचौरी हत्याकांड में अभनपुर और गोबरा नवापारा पुलिस की संयुक्त टीम को मिली बड़ी कामयाबी, फरार आरोपी राकेश बंजारे को गिरफ्तार कर भेजा जेल

रायपुर/अभनपुर : रायपुर जिला में अभनपुर थाना क्षेत्र के मानिकचौरी में हुए हत्या के मामले में पुलिस को एक और बड़ी कामयाबी मिली है. मर्डर के बाद से फरार चल रहे आरोपी राकेश बंजारे को अभनपुर और गोबरा नवापारा पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए गरियाबंद के पास से गिरफ्तार किया है.
मिली जानकारी के मुताबिक हत्या की वारदात के बाद आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर था. जिसकी तलाश में पुलिस लगातार जुटी हुई थी. संयुक्त पुलिस टीम ने खबर के आधार पर छापा मारकर आरोपी को गिरफ्तार किया.
आरोपी के खिलाफ हत्या सहित कई धाराओं के तहत मामला दर्ज है. गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है. आरोपी को रायपुर की अदालत में पेश किया गया. इस मामले में पुलिस की जांच और आगे की कार्रवाई जारी है.
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?