छग में प्रधानपाठिका से हैवानियत, कार सिखाने के बहाने ले गया होटल, फिर नशीला पदार्थ खिलाकर किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

In Chhattisgarh brutality with the headmistress took her to hotel on the pretext of teaching her about car then raped her after giving her intoxicants accused arrested

छग में प्रधानपाठिका से हैवानियत, कार सिखाने के बहाने ले गया होटल, फिर नशीला पदार्थ खिलाकर किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

गोरेला-पेंड्रा : छत्तीसगढ़ के कोरबा जिला की महिला प्राचार्य के साथ पेंड्रा में रेप का मामला सामने आया है. शिक्षिका को उसके पहचान का एक युवक कार सिखाने के बहाने महिला शिक्षिका को होटल में ले गया. जहां नशीली पदार्थ खिलाकर शिक्षिका के साथ दुष्कर्म किया. इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. ये घटना गौरेला थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक कोरबा में प्रधान पाठक के पद पर पदस्थ महिला शिक्षक का बेमेतरा जिले में रहने वाले श्रीकांत पांडेय से परिचय था. आरोपी श्रीकांत पांडेय से महिला शिक्षिका कार चलाना सीख रही थी. इस दौरान दोनों के बीच करीबी बढ़ती गई. मेल-मुलाकात बढ़ने पर आरोपी श्रीकांत पांडेय ने शिक्षिका को झांसे में लेकर अपने साथ गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिला ले गया. यहां गौरेला थाना क्षेत्र अंतर्गत केंवची की एक होटल शिक्षिका को वह धोखे से ले गया.
महिला कुछ समझ पाती. इस बीच आरोपी ने खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर खिला दिया. शिक्षिका के बेहोश होने के बाद आरोपी श्रीकांत पांडेय ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया. पीड़ित शिक्षका को होश में आने के बाद उसके साथ हुई हैवानियत की जानकारी हुई.
पीड़िता ने अपने परिजनों को इसकी जानकारी ​दी और गौरेला थाना में आरोपी श्रीकांत पांडेय के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करायी थी. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ जुर्म दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb