गणेश पंडाल देखने निकले बीजेपी पार्षद से आजाद चौक में बाइक सवारों से विवाद, कार का पीछा कर बैरन बाजार में मारा पत्थर, दो आरोपी एक घंटे के भीतर गिरफ्तार

A BJP councilor, out to visit Ganesh pandals, got into an altercation with motorcyclists at Azad Chowk; the group chased his car and threw a stone at it in Bairon Bazar. Two accused were arrested within an hour.

गणेश पंडाल देखने निकले बीजेपी पार्षद से आजाद चौक में बाइक सवारों से विवाद, कार का पीछा कर बैरन बाजार में मारा पत्थर, दो आरोपी एक घंटे के भीतर गिरफ्तार

रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में BJP पार्षद की कार पर हमला का मामला सामने आया है. जहां दो बाइक सवारों ने पत्थर मारकर पार्षद की कार का कांच तोड़ दिया. जिसके बाद पार्षद ने समर्थकों के साथ थाने पहुंचकर FIR दर्ज कराई. इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. जिनसे पूछताछ जारी है. यह मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार रात BJP पार्षद और जोन 8 के अध्यक्ष प्रीतम ठाकुर परिवार समेत गणेश दर्शन के लिए निकले थे. 2 अज्ञात बाइक सवारों ने उनका पीछाकर बाठिया नर्सिंग होम बैरनबाजार के पास कार को रुकवाया और पत्थर मारकर फरार हो गए.
पार्षद प्रीतम ठाकूर का आमापारा इलाके में दोनों बाइक सवारों से ढंग से बाइक चलाने को लेकर विवाद हुआ. इसके बाद उन्होंने इस वारदात को अंजाम दिया. हमले के बाद BJP पार्षद और जोन 8 के अध्यक्ष प्रीतम ठाकुर समर्थकों के साथ कोतवाली थाना पहुंचे और फरार आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज कराया. पुलिस ने भी मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है. इधर पुलिस ने इस मामले में एक्शन लेते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. जिनसे पूछताछ जारी है.
आरोपी
आदित्य सिंह ठाकुर पिता प्रताप सिंह ठाकुर, उम्र 22 साल निवासी खोखो पारा,  थाना पुरानी बस्ती, रायपुर छत्तीसगढ़
कृष यादव पिता स्व अरूण यादव उम्र 19 साल निवासी खोखो पारा,  थाना पुरानी बस्ती, रायपुर छत्तीसगढ़
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?