रायपुर में शराब दुकान के सामने फिर बड़ी वारदात, चाकूबाजी में युवक का हाथ बुरी तरह लहूलुहान, लेनदेन को लेकर हुआ विवाद, आरोपी फरार

Big incident again in front of liquor shop in Raipur young man hand bled badly in knife attack dispute over transaction accused absconding

रायपुर में शराब दुकान के सामने फिर बड़ी वारदात, चाकूबाजी में युवक का हाथ बुरी तरह लहूलुहान, लेनदेन को लेकर हुआ विवाद, आरोपी फरार

रायपुर : रायपुर में शराब दुकान में चाकूबाजी की वारदात हुई है. इस घटना में एक युवक का हाथ बुरी तरह लहूलुहान हो गया. बताया जा रहा है कि यह विवाद पैसों के लेन-देन को लेकर हुआ. इस घटना के बाद घायल का मेकाहारा अस्पताल में इलाज जारी है. गंज पुलिस आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज किया है.
मिली जानकारी के मुताबिक राज नाम का युवक दोपहर के 2 बजे के करीब शराब दुकान गया था. वहां पर उसका देवराज और ललित नाम के लड़कों से विवाद हो गया. बताया जा रहा है कि विवाद पैसों को लेकर हुआ था. जिसके बाद आरोपियों ने उस पर चाकू से हमला कर दिया. चाकू राज के हाथों में लगा.
इस घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने विवाद को शांत कराया. इस दौरान आरोपी मौका पाकर भाग गया.
इस घटना की खबर मिलते ही घायल का बयान लेकर एफआईआर दर्ज की जा रही है. इस मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम भेजी गई है. जल्द उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI