रिश्तेदार के घर रुकी नाबालिग से रेप, लड़की ने बुजुर्ग चौकीदार सीताराम का ब्लेड से काटा गला, सब्बल से सिर फोड़कर हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार

रिश्तेदार के घर रुकी नाबालिग से रेप, लड़की ने बुजुर्ग चौकीदार सीताराम का ब्लेड से काटा गला, सब्बल से सिर फोड़कर हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार

रिश्तेदार के घर रुकी नाबालिग से रेप, लड़की ने बुजुर्ग चौकीदार सीताराम का ब्लेड से काटा गला, सब्बल से सिर फोड़कर हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार

सूरजपुर : छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में 65 साल के चौकीदार की हत्या का मामला सामने आया है. 17 साल की नाबालिग लड़की से बुजुर्ग ने आधी रात जबरन दुष्कर्म किया. इससे नाराज होकर उसने पहले सब्बल से चौकीदार के सिर पर वार किया और इसके बाद ब्लेड से उसका गला काट दिया. हमले में बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई. यह मामला सूरजपुर थाना क्षेत्र के महुआपारा का है.
मिली जानकारी के मुताबिक SECL कर्मचारी कामता प्रसाद साहू का महुआपारा क्षेत्र में मकान बन रहा है. मकान में रखे सामान की देखरेख के लिए 65 साल के बुजुर्ग सीताराम गोंड़ को चौकीदार के रुप में रखा गया था. 17 साल की नाबालिग लड़की कुछ दिन पहले काम के सिलसिले में सूरजपुर आई थी. सीताराम उसका दूर का रिश्तेदार था और लड़की उसे मुंहबोला बाबा मानती थी. सूरजपुर आने के बाद वह उसी के पास निर्माणाधीन मकान में रुकी हुई थी.
27 सितंबर की रात दोनों ने खाना खाने के बाद वहीं आराम किया. नाबालिग ने पूछताछ में बताया कि आधी रात को सीताराम ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया. इसके बाद लड़की गुस्से में आ गई और उसने पास में रखे सब्बल से सीताराम के सिर पर हमला कर दिया. हमले के बाद उसने कथित तौर पर बिस्तर के पास रखे ब्लेड से उसका गला काट दिया. गंभीर चोट और अत्यधिक खून बहने से सीताराम की मौके पर ही मौत हो गई.
वारदात के बाद नाबालिग डर और अंधेरा होने की वजह से रात में वहां से नहीं निकली. अगली सुबह वह निर्माणाधीन मकान से बाहर निकलकर वहां से जाने लगी. इसी दौरान मौके पर सुबह 9 बजे काम करने पहुंचे मजदूरों ने उसे देखा. मजदूरों ने मकान के अंदर जाकर देखा तो चौकीदार सीताराम खून से लथपथ हालत में पड़ा हुआ था. उसका गला कटा हुआ था और घटनास्थल के आसपास खून फैला हुआ था. इसके बाद वारदात की खबर पुलिस को दी गई. खबर मिलने पर सूरजपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर जरुरी सबूत जुटाए.
शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा. इसके बाद निर्माणाधीन मकान से निकली नाबालिग लड़की की तलाश शुरु की गई. पुलिस ने नाबालिग लड़की को हिरासत में लेकर पूछताछ की. पूछताछ में उसने बुजुर्ग द्वारा दुष्कर्म किए जाने और इसके बाद हमला करने की बात बताई. मामले में उसके बयान के आधार पर आगे की जांच की जा रही है. पुलिस ने नाबालिग को कानून के मुताबिक न्यायिक प्रक्रिया के लिए कोर्ट में पेश किया. जहां से उसे बाल संप्रेक्षण गृह भेज दिया गया. घटना से जुड़े दुसरे सबूतों, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और नाबालिग के बयान की जांच की जा रही है. फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ने में जुटी हुई है. दुष्कर्म के आरोप और हत्या से जुड़े तथ्यों की जांच के बाद ही मामले की पूरी स्थिति साफ हो सकेगी.
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb