सूरजपुर जिला में पुलिस विभाग में अनुशासनहीनता को लेकर सख्त कार्रवाई, प्रधान आरक्षक और आरक्षक को किया निलंबित

Strict action taken regarding indiscipline in police department in Surajpur district head constable and constable suspended

सूरजपुर जिला में पुलिस विभाग में अनुशासनहीनता को लेकर सख्त कार्रवाई, प्रधान आरक्षक और आरक्षक को किया निलंबित

सूरजपुर : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के गृह जिला सूरजपुर में एस.पी. प्रशांत ठाकुर ने अनुशासनहीनता को लेकर सख्त कार्रवाई करते हुए एक प्रधान आरक्षक ज्योतिष पटेल और एक आरक्षक सरफराज अहमद को सस्पेंड कर दिया. यह कार्रवाई ड्यूटी में गैरहाजिर पाए जाने और कर्तव्य पर लापरवाही बरतने की वजह से की गई है.
बता दें दोनों पुलिसकर्मी प्रेमनगर थाना में पदस्थ थे. रात्रि गश्त और नाईट ड्यूटी पर तैनात नहीं रहने की वजह से और बिना अनुमति के गैरहाजिर रहने की शिकायत के बाद आक्समिक चैकिंग के दौरान एसएसपी प्रशांत ठाकुर ने यह कार्रवाई की है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI