मामा के घर पितृ श्राद्ध कार्यक्रम से लौटते समय दर्दनाक हादसा, खड़े ट्रक से टकराई तेज रफ्तार बाइक, पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत, 8 वर्षीय छोटा बेटा गंभीर
Tragic accident while returning from a *Pitru Shraddh* ceremony at a maternal uncle's house: speeding motorcycle collides with a stationary truck; father and son killed, 8-year-old younger son critically injured.
बालोद/सनौद : छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है. यहां खड़े ट्रक के पीछे एक मोटरसाइकिल जा टकराई. हादसे में बाइक सवार पिता और उसके 12 साल के बेटे की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि 8 साल के बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया है. घायल बच्चे का अस्पताल में इलाज जारी है. एक ही परिवार में पिता और बेटे की मौत से ग्राम कजराबांधा में मातम पसरा हुआ है. यह घटना सनौद थाना क्षेत्र की है.
पारिवारिक कार्यक्रम से लौट रहा था परिवार
मिली जानकारी के मुताबिक डागेश्वर साहू उम्र 34 साल अपने दोनों बेटों वेद प्रकाश उम्र 12 साल और अनुराग उम्र 8 साल के साथ पितृ श्राद्ध कार्यक्रम में शामिल होने मामा के घर मोहारा गए थे. कार्यक्रम के बाद तीनों मोटरसाइकिल नम्बर CG24 P 3906 से अपने गांव गजराबांधा लौट रहे थे.
इसी दौरान सनौद थाना क्षेत्र के अरमरीकला गांव के पेट्रोल पंप के पास उनकी मोटरसाइकिल सड़क किनारे खड़े ट्रक नम्बर CG 08 AU 7510 के पीछे जा टकराई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि डागेश्वर साहू और उनके बड़े बेटे वेद प्रकाश की मौके पर ही मौत हो गई
8 साल बेटा गंभीर रूप से घायल
वहीं छोटा बेटा अनुराग गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल 8 साल के बच्चे को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है. हादसे की खबर मिलते ही सनौद थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और हादसे के वजह की जांच में जुटी हुई है. एक ही परिवार में पिता और बेटे की मौत से ग्राम कजराबांधा में मातम पसरा हुआ है.
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



