नाराज फूफा ने आधी रात सो रहे ससुर-भतीजे पर पेट्रोल डालकर लगाई आग, 6 वर्षीय मासूम समेत दोनों झुलसे, इलाज जारी, आरोपी दामाद भजन गिरफ्तार
An aggrieved brother-in-law (sister's husband) poured petrol on his father-in-law and nephew while they were asleep at midnight and set them on fire; both, including a 6-year-old child, sustained burns and are undergoing treatment. The accused, Bhajan, has been arrested.
सूरजपुर/रामानुजनगर/रामेश्वरम : सूरजपुर जिले के रामानुजनगर थाना क्षेत्र में दामाद ने आधी रात घर में घुसकर 6 साल के मासूम (साले का बेटा) और ससुर के ऊपर पेट्रोल छिडक़ कर आग लगा दी. आग से बच्चा झुलस गया. उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया. पारिवारिक विवाद के बाद आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया.आरोपी ने अपनी पत्नी को मारपीट कर घर से भगा दिया. जब उसे खोजने ससुराल पहुंचा तो नहीं मिली. इस दौरान उसने ससुर, साले और परिवार के अन्य सदस्यों को जान से मारने की धमकी दी थी. इसी बीच 29 सितंबर की रात उसने वारदात को अंजाम दिया. पुलिस ने जुर्म दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया है.
मिली जानकारी के मुताबिक रामानुजनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रामेश्वरम निवासी कल सिंह पिता जय सिंह ने अपने जीजा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी बहन संगीता और खालपारा निवासी जीजा भजन सिंह के बीच किसी बात को लेकर विवाद चल रहा है. आरोप है कि विवाद के बाद जीजा ने बहन के साथ मारपीट की और उसे घर से भगा दिया था.
इसके बाद वह बहन संगीता की तलाश में 4-5 दिन पहले रामेश्वरम ग्राम पहुंचा. संगीता के नहीं मिलने पर उसने उसे और उसके परिवार के सदस्यों को जान से मारने की धमकी दी थी. 29 सितंबर की रात करीब 11 से 12 बजे के बीच जीजा घर में लकड़ी से बने गेट को खोलकर अंदर घुसा. इसके बाद उसके 6 वर्षीय बेटे सत्यम और उसके पिता जय सिंह के ऊपर पेट्रोल छिडक़कर माचिस से आग लगा दी. घटना के बाद हो-हल्ला सुनकर परिजनों में अफरा-तफरी मच गई.
ले जाया गया अस्पताल
आग की चपेट में आने से सत्यम के हाथ, पैर, कान, बांह, जांघ और पीठ में जलने के निशान बन गए हैं. आग से झुलसे बच्चे को परिजनइलाज के लिए स्थानीय अस्पताल ले गए. यहां डॉक्टरों ने उसका इलाज शुरु किया.
इधर घटना की शिकायत मिलने के बाद थाना रामानुजनगर पुलिस ने आरोपी भजन सिंह के खिलाफ बीएनएस की धारा 109 एवं 332(बी) के तहत जुर्म दर्ज किया है. पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर घटना के संबंध में पूछताछ शुरू कर दी है. बता दें कि आग से झुलसे बालक के फूफा ने वारदात को अंजाम दिया है.
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



