जशपुर में बॉयफ्रेंड की दो गर्लफ्रेंड, खुला राज तो नाबालिग प्रेमिका ने की खुदकुशी, परिवार ने मिलकर खेत में दफनाया शव, 5 आरोपी गिरफ्तार

Boyfriend's two girlfriends, secret revealed, minor girlfriend committed suicide, family together buried the body in the field, police arrested 6 accused

जशपुर में बॉयफ्रेंड की दो गर्लफ्रेंड, खुला राज तो नाबालिग प्रेमिका ने की खुदकुशी, परिवार ने मिलकर खेत में दफनाया शव, 5 आरोपी गिरफ्तार

जशपुर : छत्तीसगढ़ के जशपुर में नाबालिग बालिका के गुम और अपहरण मामले को पुलिस ने सुलझा लिया है. पुलिस ने प्रेमी समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है. आरोपी प्रेमी ने पुलिस को बताया कि दो लड़कियों से उसका प्रेम संबंध था.
पहली प्रेमिका के होते हुये भी उसने दूसरी प्रेमिका को भगाकर अपने गांव लाया था. इस बात की जानकारी जब उसकी पहली प्रेमिका को हुई तो वो आरोपी के घर पहुंची और उसकी नई प्रेमिका से विवाद करने लगी. इस बात से परेशान नई प्रेमिका ने आत्महत्या कर ली. 
आरोपी प्रेमी डर गया और अपने परिजनों के साथ मिलकर उसके शव को अपने खेत में दफना दिया. इस मामले में पुलिस ने नाबालिग बालिका के शव को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. साथ ही आरोपी और उसकी मां, बडे़ भाई और चाचा को गिरफतार किया है.
दरअसल, 16 साल की एक नाबालिग लड़की अपने जीजा के घर जशपुर के अंतर्गत एक गांव में आई थी. 6-7-अगस्त-2024 की रात को कोई अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला-फुलसलाकर जीजा के घर से भगाकर ले गया है. जशपुर पुलिस द्वारा जुर्म दर्ज कर जांच कर रही थी. इसी दौरान मोबाइल लोकेशन के आधार पर संदेही आरोपी हेमंत प्रधान 21 साल निवासी-महुआटोली सुकबासू पारा थाना कुनकुरी के द्वारा नाबालिग को हैदराबाद (आन्ध्रप्रदेश) ले जाने की बात सामने आई. एसपी के निर्देश पर पुलिस की एक टीम हैदराबाद के लिए रवाना हुई.
जहां संदेही आरोपी हेमंत प्रधान से संपर्क करने पर वह अपनी पुरानी प्रेमिका के साथ रहना पाया गया. गुम बालिका के बारे में पूछताछ करने पर उसके द्वारा पुलिस को गुमराह करने के लिए मनगढ़ंत कहानी बताया गया कि बालिका को वह अपने साथ लाया था. जो अगले ही दिन बस में बैठकर वापस अंबिकापुर चली गई. पुलिस को शक होने से आरोपी को जशपुर तलब कर कड़ाई से पूछताछ करने पर जुर्म करना कबूल किया.
विवाद के बाद की खुदकुशी
आरोपी ने बताया कि 6 अगस्त 2024 की रात में नाबालिग लड़की को जीजा के घर से भगाकर अपने गांव महुआटोली थाना कुनकुरी ले आकर दो दिन अपने साथ रखा. इसी दौरान आरोपी की पुरानी प्रेमिका को पता चलने पर वह आरोपी के घर आई और हेमंत प्रधान से लड़की को भगाकर ले आने के बारे में वाद-विवाद करने लगी. फिर वह अपने घर चली गई.
आरोपी सुबह अपने घर से निकला और रात को अपने घर वापस आया. वापस आने पर देखा कि नाबालिग बालिका खुदकुशी कर ली है. पुलिस में पकड़े जाने के डर से आरोपी अपनी मॉं, बड़े भाई निलेश प्रधान और रिश्ते का चाचा सत्यनंदन प्रधान के साथ मिलकर शव को छुपाने पुराने घर माझाडीपा महुआटोली से करीब दो-ढाई मीटर दूर खेत में शव को दफन कर दिया.
चूंकि उस वक्त धान का सीजन होने से शव के ऊपर धान की रोपाई कर दी गई, बाद दिनांक 11 अगस्त की रात वो हैदराबाद के लिए निकल गया। वहां पहुंचकर अपनी पुरानी प्रेमिका को बुलाकर साथ रहने लगा.
वर्तमान में जशपुर पुलिस द्वारा जुर्म का पुख्ता सबूत पाये जाने पर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया. आरोपी के बताए घटना घटना स्थान से जशपुर पुलिस द्वारा एसडीएम के समक्ष दफन शव को बाहर निकालकर पोर्स्टमार्टम कराया गया है.
आरोपियों के खिलाफ बी एन एस की धारा 137(2), 238,61 (2), 64 और पास्को एक्ट के तहत जुर्म दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है..इस कार्यवाही और मामले के खुलासे में एसडीओपी जशपुर चंद्रशेखर परमा, डीएसपी अजाक / क्राइम भावेश समरथ, निरीक्षक केके साहू, उप निरीक्षक सुनील सिंह, प्रधान आरक्षक मोहन बंजारे आरक्षक सालदान मिंज, की महत्व पूर्ण भूमिका रही.
पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह ने कहा कि शव का उत्खनन करने के बाद, पोस्टमार्डम रिपोर्ट के आधार पर और आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जायेगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI