गणेश पंडाल में DJ साउंड बढ़ाने पर युवक पर ताबड़तोड़ हमला कर मर्डर, विवाद के बाद सीने पर घोंपा चाकू, हत्या कर बाहर घूम रहा आरोपी अमन गिरफ्तार
A young man was brutally murdered following a dispute over increasing the volume of the DJ sound at a Ganesh pandal; the accused, Aman, stabbed him in the chest and was subsequently arrested while roaming outside.
बिलासपुर/संबलपुरी : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में गणेश पंडाल में DJ साउंड बढ़ाने पर एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई. ग्राम संबलपुरी में बने पंडाल के पास आरोपी ने युवक के सीने में 4-5 बार चाकू घोंपा. गंभीर रूप से घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. आरोपी मर्डर के बाद भी पंडाल के पास चाकू लेकर घूमता रहा. पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस उससे पूछताछ कर आगे की कार्रवाई कर रही है. यह घटना सकरी थाना क्षेत्र की है.
साउंड सिस्टम को लेकर विवाद
मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार 14 सितंबर शाम ग्राम संबलपुरी में राशन दुकान के सामने बने गणेश पंडाल के पास अमन सूर्यवंशी उम्र 23 साल और आकाश सूर्यवंशी उम्र 22 साल मौजूद थे. उनके बीच साउंड सिस्टम को लेकर विवाद हो गया. विवाद बढ़ने पर दोनों के बीच झगड़ा शुरू हो गया.
सीने में 4-5 बार घोंपा चाकू
गुस्से में अमन ने अपने पास रखे चाकू से आकाश के सीने पर लगातार 4 से 5 वार किया. हमले में आकाश गंभीर रूप से घायल हो गया और खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़ा. अचानक हुई वारदात से पंडाल के आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया.
ग्रामीणों ने फौरन डायल 112 को खबर दी. इसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल युवक को इलाज के लिए सिम्स अस्पताल ले जाया गया. हालांकि इलाज शुरू होने से पहले ही उसकी मौत हो गई.
मृतक और आरोपी
आकाश सूर्यवंशी पिता अंशु सूर्यवंशी उम्र 22 साल मृतक
अमन सूर्यवंशी पिता प्रहलाद सूर्यवंशी उम्र 23 साल आरोपी
पुलिस की शुरुआती पूछताछ में पता चला कि पंडाल के पास डीजे बजाने को लेकर विवाद शुरू हुआ था. जो देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया. इसी दौरान चाकू से हमला करने पर आकाश गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर गिर पड़ा.
वारदात के बाद आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई. खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मर्च्यूरी में रखा गया है. वहीं, पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है. उससे पूछताछ कर विवाद की असल वजह और वारदात से जुड़े अन्य पहलुओं की जानकारी जुटाई जा रही है. पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर सबूत जुटाए हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?



