आत्महत्या के लिए अपनाया हैरान करने वाला तरीका, कुएं में मिली लाश, पत्थरों से भरी बोरी बांधकर कुएं में कूदा, हले भी 2 बार कर चुका खुदकुशी की कोशिश
Shocking method used for suicide: body found in a well; he jumped in after tying a sack filled with stones to himself. He had previously attempted suicide twice.
सूरजपुर : छत्तीसगढ़ के सूरजपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. जहां एक युवक ने खुदकुशी कर लिया है. युवक ने खुदकुशी के लिए जो तरीका अपनाया है वो हैरान कर देने वाला है. उसने पहले पत्थरों से भरे बोरे को रस्सी से अपने पैरों में बांध लिया और फिर कुएं में कूद गया. जिससे उसकी मौत हो गई. खबर के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है. यह पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक कल्याणपुर गांव निवासी मृतक सुमेर सिंह पहले भी दो बार अपनी जान देनी की कोशिश कर चुका था. एक बार उसने फांसी लगाने की कोशिश किया था. लेकिन पेड़ का डंगाल टूटने कि वजह से वह बच गया था. दूसरी बार उसने कुएं में कूदकर जान देने की कोशिश की. लेकिन तैरने आने की वजह से वह बच गया था.
सुमेर ने बड़े प्लानिंग से पैरों को रस्सी और पत्थर से बांधकर कुएं में छलांग लगा दी. जिससे उसकी मौत हो गई. वहीं पुलिस ने बताया कि सुमेर सनकी प्रवृत्ति का व्यक्ति था, जिसकी गांव के लोगों से नहीं बनती थी. फिलहाल पुलिस ने मामले कि जांच में जुटी हुई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?



