लव ट्रायंगल में 16 वर्षीय छात्र का मर्डर, गर्लफ्रेंड से मिलने पर धमकाया, मोबाइल छीना, पत्थर से सिर कुचलकर उतारा मौत के घाट, 24 घंटे में दो आरोपी गिरफ्तार

16-year-old student murdered in love triangle; threatened for meeting girlfriend, mobile snatched, and killed by having his head crushed with a stone; two accused arrested within 24 hours.

लव ट्रायंगल में 16 वर्षीय छात्र का मर्डर, गर्लफ्रेंड से मिलने पर धमकाया, मोबाइल छीना, पत्थर से सिर कुचलकर उतारा मौत के घाट, 24 घंटे में दो आरोपी गिरफ्तार

रायगढ़ : रायगढ़ में एक युवती से मिलने-जुलने को लेकर हुए विवाद में दो युवकों ने पत्थर से कुचलकर 16 साल के नाबालिग लड़के की हत्या कर दी. पुलिस ने 24 घंटे में दोनों आरोपियों बैकुंठपुर निवासी शिवम बरेठ उम्र 20 साल और शिवम बानी उम्र 23 साल
 को गिरफ्तार कर लिया है.
चक्रधर समारोह देखने निकला था नाबालिग लड़का
मिली जानकारी के मुताबिक 14 सितंबर की रात करीब 9 बजे कक्षा 10वीं का छात्र धनुर्जय चौहान घर से चक्रधर समारोह देखने निकला था. रामलीला मैदान के पास आरोपी शिवम बानी ने लड़के को एक परिचित युवती के साथ देखा. आरोपी का उस युवती के प्रति एकतरफा लगाव था. इसी बात से नाराज होकर शिवम बानी ने लड़के को पास बुलाया. रामलीला मैदान के पास आरोपी शिवम ने लड़के का मोबाइल छीन लिया और उसे वापस करने के बदले एक हजार रुपये की मांग की. इसके बाद दोनों आरोपी लड़के को रामभांठा स्थित पुराने बस डिपो की तरफ ले गए.
वहां उन्होंने लड़के को युवती से दूर रहने की चेतावनी दी. विवाद बढ़ने पर दोनों आरोपियों ने पत्थर से किशोर के सिर पर कई वार कर दिया. जिससे उसकी मौत हो गई. वारदात के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए.
सुनसान जगह मिला शव
अगली सुबह 15 सितंबर को पुलिस को कोसाबाड़ी के सामने पुराने बस डिपो के पास संजय बेरीवाल के खाली प्लॉट में लड़के का शव पड़े होने की खबर मिली. सिर पर गंभीर चोट के निशान देखकर पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल की गहन जांच की. परिजनों ने मृतक की पहचान की. इसके बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मर्ग कायम कर भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) के तहत जुर्म दर्ज किया.
गवाहों के बयान, सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी सबूतों के आधार पर पुलिस उन संदिग्धों तक पहुंची. जिन्हें मृतक के साथ आखिरी बार देखा गया था. कड़ाई से पूछताछ करने पर दोनों आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया.
खून से सने कपड़े बरामद
पुलिस ने आरोपी शिवम के पास से मृतक का मोबाइल बरामद किया है. वहीं, दोनों आरोपियों की निशानदेही पर घटना के समय पहने गए खून से सने कपड़े भी बरामद किए गए हैं. पुलिस ने दोनों आरोपियों को घटनास्थल पर ले जाकर क्राइम सीन का पुनर्निर्माण भी कराया और अहम सबूत जुटाए. पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी शिवम का पहले से आपराधिक रिकॉर्ड रहा है. उसके खिलाफ कोतवाली थाने में मारपीट के पूर्व मामले दर्ज हैं.
आरोपी
शिवम बरेठ पिता दिनेश बरेठ उम्र 20 साल निवासी बैकुंठपुर, रायगढ़
शिवम बानी पिता संतराम बानी उम्र 23 साल निवासी बैकुंठपुर, महावीर चौक, रायगढ़
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?