मतदान केंद्र पर शराब पीकर पहुंचा नगर सैनिक, सूरजपुर में ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी से की मारपीट, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
City soldier reached polling booth drunk, assaulted policeman on duty in Surajpur, police arrested the accused
सूरजपुर : दूसरे चरण के त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दौरान मारपीट का मामला सामने आया है. सूरजपुर जिले के प्रेमनगर रघुनाथपुर मतदान केंद्र में ड्यूटी पर तैनात एक पुलिसकर्मी से नगर सैनिक ने मारपीट की. इस मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक नगर सैनिक नशे में धुत था और उसने मतदान केंद्र पर तैनात पुलिसकर्मी से विवाद के बाद मारपीट कर दी. घटना के बाद वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



