रशियन हॉस्टल के पास हुआ कांड, पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, दो नाबालिग समेत 5 आरोपी गिरफ्तार, फरार आरोपियों की तलाश जारी

The incident took place near a Russian hostel. Police achieved a major success, arresting five accused, including two minors. The search for the absconding accused continues.

रशियन हॉस्टल के पास हुआ कांड, पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, दो नाबालिग समेत 5 आरोपी गिरफ्तार, फरार आरोपियों की तलाश जारी

कोरबा : कोरबा में 17 जनवरी 2026 की दरमियानी रात रशियन हॉस्टल के पास नहर पुल से लोहे की रेलिंग चोरी होने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अब तक कुल 15 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इस मामले में सीएसईबी चौकी में अपराध क्रमांक 53/2026, भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 303(2), 112(2), 317(2)(4) के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई थी. पूर्व में गिरफ्तार 10 आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है. बाकी फरार आरोपियों की तलाश जारी है.
नई गिरफ्तारियां और न्यायिक रिमांड 
पुलिस ने मुखबिर की खबर पर पांच और आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इनमें दो नाबालिग भी शामिल हैं, जिन्हें माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में मनोज कुमार पंडित उर्फ बमजी (42) निवासी सिवान (बिहार), राजीव कुमार सिंह (34), संदीप महत (22), शिवनारायण सागर उर्फ शिवा (42) और आदित्य यादव उर्फ आदि (19) शामिल हैं. इन सभी को विधिवत कार्यवाही के बाद न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है.
अवैध कबाड़ कारोबार पर शिकंजा 
पुलिस ने अवैध कबाड़ कारोबार के खिलाफ विशेष अभियान चलाते हुए सात दुकानों को सील कर दिया है. यह कार्रवाई चोरी की गई सामग्री को खपाने के नेटवर्क को तोड़ने के मकसद से की गई है. मामले में मोहम्मद असलम और मुकेश साहू पर पुलिस ने ₹5000 का इनाम घोषित किया था. इनमें से असलम को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि मुकेश साहू अभी भी फरार है. पुलिस उसकी तलाश में जुटी है. और उसे जिला बदर करने के लिए जिला प्रशासन को प्रतिवेदन भेजा जा रहा है. इस अभियान से अवैध कबाड़ के कारोबारियों में हड़कंप मच गया है.
गिरफ्तार आरोपियों का नाम
1️⃣ मनोज कुमार पंडित उर्फ बमजी पिता जीतन पंडित उम्र 42 साल
निवासी– ग्राम झाझौर, थाना गुड्डी, जिला सिवान (बिहार)
वर्तमान पता– मकान क्रमांक M-221, पम्पहाउस कॉलोनी, चौकी सीएसईबी, थाना सिविल लाइन रामपुर, जिला कोरबा (छ.ग.)
2️⃣ राजीव कुमार सिंह पिता धनुधारी सिंह उम्र 34 साल निवासी– एस.एस. ग्रीन कॉलोनी के बाजू, तुलसीनगर, थाना कोतवाली, जिला कोरबा (छ.ग.)
3️⃣ संदीप महत पिता बालकृष्ण महत उम्र 22 साल निवासी – साईं मंदिर के पास, मेजीनमाठा, पम्पहाउस, चौकी सीएसईबी, जिला कोरबा (छ.ग.)
4️⃣ शिवनारायण सागर उर्फ शिवा पिता परदेशी राम सागर उम्र 42 साल
निवासी– काली मंदिर के पीछे, पम्पहाउस, चौकी सीएसईबी, जिला कोरबा (छ.ग.)
5️⃣ आदित्य यादव उर्फ आदि पिता मदन प्रसाद यादव उम्र 19 साल
निवासी– महावीर चौक, 15 ब्लॉक, चौकी सीएसईबी, जिला कोरबा (छ.ग.)
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB