सफर की तैयारी करने से पहले यात्रीगण कृपया ध्यान दें, छत्तीसगढ़ में दिसंबर तक रहेंगी 49 ट्रेनें रद्द, 49 ट्रेनें रद्द, एमपी और यूपी के मुसाफिरों को होगी परेशानी

Before preparing for the journey passengers please note 49 trains will remain canceled in Chhattisgarh till December 49 trains will be cancelled passengers of MP and UP will face problems

सफर की तैयारी करने से पहले यात्रीगण कृपया ध्यान दें, छत्तीसगढ़ में दिसंबर तक रहेंगी 49 ट्रेनें रद्द, 49 ट्रेनें रद्द, एमपी और यूपी के मुसाफिरों को होगी परेशानी

बिलासपुर : बिलासपुर जोनल स्टेशन पर यात्री परेशान हैं. क्योंकि कई प्रमुख ट्रेनें लगातार घंटों देरी से चल रही हैं. ट्रेनों की देरी ने यात्रियों के सफर को मुश्किल बना दिया है. शिवनाथ एक्सप्रेस, मेल एक्सप्रेस, हावड़ा-पोरबंदर एक्सप्रेस, टाटा-इतवारी एक्सप्रेस, गया स्पेशल एक्सप्रेस और उत्कल एक्सप्रेस जैसी प्रमुख गाडियां 2 से 4 घंटे की देरी से चल रही हैं.
शनिवार को आजाद हिंद एक्सप्रेस 18 घंटे की देरी जबकि दरभंगा एक्सप्रेस 8 घंटे विलंब से बिलासपुर स्टेशन पर पहुंची. ऐसे में यात्रियों को स्टेशन पर घंटों इंतजार करना पड़ रहा है.
बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर बड़ी तादाद में यात्री ट्रेनों के देर से आने से परेशान हैं. कई यात्री अपनी यात्रा की योजना पहले से बना चुके थे. लेकिन देरी की वजह से उनके महत्वपूर्ण कार्यों और नियुक्तियों में रुकावट आ रही है. कुछ यात्री स्टेशन पर इंतजार कर रहे हैं. जबकि अन्य यातायात साधनों का सहारा ले रहे हैं. जनरल डिब्बों में पैर रखने की जगह नहीं है.

49 ट्रेनें रद्द, एमपी और यूपी के मुसाफिरों को परेशानी

रेलवे ने हाल ही में अलग-अलग दिनों के लिए 49 ट्रेनों को कैंसिल कर दियाहै. मध्यप्रदेश और यूपी के लिए चलने वाली 24 ट्रेनें 21 नवंबर से 2 दिसंबर तक अलग-अलग दिनों में कैंसिल की गई हैं. इससे पहले भी 16 से 20 नवंबर तक 25 ट्रेनों को कैंसिल किया गया. इनमें 16 एक्सप्रेस और 9 लोकल ट्रेनें शामिल हैं. 16 से 20 नवंबर और फिर 21 नवंबर से 2 दिसंबर तक कुल 49 ट्रेनें रद्द रहेंगी. 21 नवंबर से रद्द रहने वाली ट्रेनों की वजह बिलासपुर मंडल के कटनी रेल लाइन में नरौजाबाद स्टेशन में काम को बताया गया है. यहां तीसरी लाइन जोडऩे का काम होगा.
परिवर्तित मार्ग से चलने वाली गाड़ी –
23 से 29 नवंबर तक बरौनी से चलने वाली 15231 बरौनी-गोंदिया एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग बरौनी-कटनी-जबलपुर- नैनपुर- बालघाट-गोंदिया होकर चलेगी.
23 से 29 नवंबर तक गोंदिया से चलने वाली 15232 गोंदिया-बरौनी एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग गोंदिया-बालघाट- नैनपुर-जबलपुर-कटनी-बरौनी होकर चलेगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI