ठेकेदार की संदिग्ध मौत, फिल्टर प्लांट में मिली औंधे मुंह पड़ी लाश, माथे पर मिले चोट के निशान, इलाके में चर्चा का विषय, जांच में जुटी पुलिस
Contractor's suspicious death, body found face-down in filter plant, injury marks on forehead, topic of discussion in the area, police engaged in investigation
बलौदाबाजार : छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के नगर पंचायत पलारी में शनिवार को उस समय हड़कंप मच गया. जब महानदी नल जल योजना के तहत पाइपलाइन बिछाने वाले ठेकेदार की लाश फिल्टर प्लांट परिसर में मिली. मृतक का शव रोहंसी रोड स्थित फिल्टर प्लांट की ऊपरी मंजिल पर औंधे मुंह पड़ा हुआ था. जिसके माथे पर हल्के चोट के निशान और खून बहने के सबूत मिले हैं.
मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार दोपहर ठेकेदार कार्यस्थल पर अकेला था. जबकि मजदूर महानदी–अमेठी क्षेत्र में पाइपलाइन बिछाने के काम में गए हुए थे. इसी दौरान सिंचाई विभाग के अधिकारियों द्वारा ठेकेदार से संपर्क करने का प्रयास किया गया. लेकिन फोन कॉल का कोई जवाब नहीं मिला. शक होने पर अधिकारियों ने एक कर्मचारी को मौके पर भेजा. कर्मचारी जब फिल्टर प्लांट की ऊपरी मंजिल पर पहुंचा तो वहां ठेकेदार का शव जमीन पर पड़ा मिला. जिसके बाद थाना पलारी पुलिस को खबर दी गई.
मौके पर पहुंची फॉरेंसिक की टीम
खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच की. शुरुआती जांच में कोई भी वस्तु या परिस्थिति संदिग्ध नहीं पाई गई. कमरे की हालत सामान्य बताई जा रही है. इस मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया. जिसने मौके से सबूतों को इकठ्ठा किया. पुलिस ने शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
पुलिस ने दी मामले की जानकारी
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असल वजह का खुलासा हो सकेगा. मृतक पेटी ठेकेदार बताया जा रहा है. जिसकी पहचान ईश्वरी राय, 55 साल निवासी भिलाई, जिला दुर्ग के रुप में हुई है. फिलहाल पुलिस मृतक के सहकर्मियों और संबंधित लोगों से पूछताछ कर रही है. और मामले की हर पहलू से जांच जारी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



