पुलिस और बदमाशों के बीच फायरिंग, बदमाश के पैर मे लगी गोली, रॉड-डंडा लेकर आतंक मचाने वाले नाबालिग समेत 8 आरोपी गिरफ्तार
Police and criminals exchange gunfire, with a criminal shot in the leg. Eight suspects, including a minor who was wielding a rod and a stick, were arrested.
जांजगीर चांपा : जांजगीर मे पुलिस और बदमाशों के बीच फायरिंग हुई है. यहां पुलिस की अपराधी से मुठभेड़ हुई. और 2 रातों मे 5 जगह डकैती और हत्या का प्रयास करने वाले 7 बदमाशों को पुलिस ने पकडा है. घटना में आठवे बदमाश मास्टरमाइंड रामनाथ ने सुबह सुबह पुलिस की घेराबंदी से निकलने के लिए देशी कट्टे से पुलिस पर फायरिंग किया. जवाबी कार्यवाहियों मे बदमाश के पैर मे गोली लगी.
मिली जानकारी के मुताबिक शिविरीनारायण और पामगढ़ का इलाके में 27 और 29 जनवरी की दरम्यानी रात थाना पामगढ़ और शिविरीनारायण मे 5 स्थानो पर लूटपाट और गम्भीर रुप से मारपीट की घटना हुई थी.I जिसमें 13 आम लोग घायल हुए थे. 2 गम्भीर रूप से अभी भी बिलासपुर और रायपुर के अस्पताल मे भर्ती हैं. अस्पताल में एक कोमा में है. पुलिस ने अभी तक आठ आरोपियों को ग़िरफ़्तार कर लिया है . नवमी आरोपी की घेराबंदी के दोरान उसके द्वारा कट्टे से फायर करने पर पुलिस मुठभेड़ मे उसके पैर मे गोली लगी है.
जांजगीर चांपा पुलिस ने कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाले बदमाशों के खिलाफ सख्त और आक्रामक कार्रवाई करते हुए थाना शिवरीनारायण, थाना पामगढ़
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल रॉड, लोहे के पाइप, डंडा, बेल्ट, मोटरसाइकिल, स्कूटी, मोबाइल फोन और नगद रकम जप्त कर कुल ₹4,09,000/- की संपत्ति बरामद की है.
मिली जानकारी के मुताबिक 29 जनवरी 2026 को थाना शिवरीनारायण) प्राथी दीपक कुमार कश्यप ने रिपोर्ट कराया कि 29 जनवरी 2026 को रात करीब 9 से 9:30 बजे के बीच थाना शिवरीनारायण क्षेत्र अंतर्गत नहर पार कच्चा रास्ता, ग्राम कचंदा में आरोपीयों द्वारा मोटर सायकल सवार लोगों ने वारदात को अंजाम दिया. आरोपियों ने राह चलते एक घटना में दीपक कुमार कश्यप एवं प्रशांत कश्यप, फिर दूसरी वारदात में अमन बंजारे, सुमित बंजारे, आर्यन कुछ ही दूर आगे तीसरी वारदात में अनिकेत रायसागर और मुकेश रायसागर को रोककर अश्लील गाली-गलौच करते हुए जान से मारने की नीयत से राड और डण्डा से बेरहमी से मारपीट की.
घटना में मुकेश रायसागर को गंभीर चोटें आईं. आरोपियों द्वारा मारपीट के दौरान ओप्पो, पोको एम-2 मोबाइल फोन एवं सिम सहित मोबाइल और नगद रकम को लूटकर आरोपी मोटर सायकल से फरार हो गए. इस तरह आरोपियों ने लगातार तीन वारदातों को अंजाम दिया.
थाना पामगढ़ क्षेत्र की घटना
दिनांक 27 जनवरी 2026 की रात को कई जगह पर आरोपियों द्वारा ग्राम मुडपार-भदरा के बीच जोगिया नाला पुल के पास आरोपियों ने कैलाश दास मानिकपुरी और वसंत दास मानिकपुरी को जबरन रोककर मां-बहन की गंदी गाली-गलौच, जान से मारने की धमकी देते हुए लोहे के पाइप से मारपीट की.
इसी दिन ग्राम मेउ में रात करीब 10:50 बजे शुभम यादव एवं उसके साथियों के साथ खाली मैदान में बैठे होने के दौरान आरोपियों ने राड और बेल्ट से मारपीट कर दहशत पैदा किया. साथ ही ग्राम चेऊडीह, मधुकर पेट्रोल पंप के सामने मेन रोड पर लक्ष्मण यादव को मोटर सायकल से गिराकर हाथ-मुक्का, लात, बेल्ट और राड से मारपीट कर रेडमी मोबाइल एवं ₹10,000/- नगद लूटकर फरार हो गए.
पूछताछ में आरोपियों ने घटनाओं को संगठित रूप से अंजाम देना कबूल किया. जुर्म का पुख्ता सबूत पाए जाने आरोपियों और नाबालिग बालक को गिरफ्तार किया गया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB
थाना शिवरीनारायण के मामले में घायलों की लिस्ट:
1/मुकेश राय सागर निवासी – कचंदा, थाना – शिवरीनारायण( ICU में गंभीर हालत में बिलासपुर के निजी अस्पताल में भर्ती )
2/अमन बंजारे निवासी – कचंदा थाना – शिवरीनारायण (गंभीर रुप से घायल, आईसीयू में बिलासपुर के निजी अस्पताल में भर्ती)
3/दीपक कुमार कश्यप निवासी – बोईदा (सिर में चोट)
4/प्रशांत कश्यप निवासी – बोर्ड अनिकेत राय सागर निवासी – कचंदा (सिर में चोट)
5/आर्यन निवासी – कचंदा (साधारण चोट)
6/सुमित बंजारे (घायल साधारण चोट)
7/अनिकेत रायसागर (साधारण चोट)
थाना पामगढ़ में मामले में घायलों की सूची
8 /कैलाश दास मानिकपुरी ग्राम सोनसरी थाना पचपेड़ी जिला बिलासपुर
9/बसंत दास ग्राम खोखरी थाना शिवरीनारायण
10/शुभम यादव निवासी बारगांव थाना पामगढ़
11/ संजीव कुर्रे ग्राम भवतरा थाना शिवरीनारायण
12/आशीष वानी निवासी बार गांव थाना पामगढ़
13/ सुखनंदन कश्यप निवासी सेंद्री थाना पामगढ़
14/लक्ष्मण यादव ग्राम कचंदा थाना शिवरीनारायण (गंभीर चोट) है.
नाम आरोपीयो का नाम
01. निखिल टंडन पिता राकेश टंडन उम्र 18 साल 3 माह
02. मनीराम गोंड पिता छोटेबाबू गोंड उम्र 19 साल
03. नरेश यादव पिता फिरतू यादव उम्र 19 साल 3 माह
04. रोशन टंडन पिता राकेश टंडन उम्र 19 साल 4 माह चारो निवासी राहौद थाना शिवरीनारायण निवासी राहौद वार्ड नं. 1 थाना शिवरीनारायण थाना शिवरीनारायण जिला जांजगीर चांपा
05. आयुष रात्रे पिता अयोध्या रात्रे उम्र 18 साल 11 माह निवासी राहौद डुडगा थाना पामगढ जिला जांजगीर चांपा
दो नाबालिग
8.सन्नी
9..रामनाथ…. (मुठभेड़ मे पैर मे गोली लगी है )
जप्ती ‘- आरोपियो और नाबालिग बालको के कब्जे से घटना में इस्तेमाल‘
1. स्टील का राड – 04 नग
2. डण्डा ‘- 02 नग
3. बेल्ट – 01 नग
4. KTM मोसा – 02 नग
5. सीडी डिलक्स मोसा – 01 नग
6. हीरो स्कूटी जूम एक्स टेक -‘ 01 नग,
7. आरोपीयो का मोबाईल – 07 नग,
8. लूटे गये मोबाईल – 03 नग ,
9. नगदी रकम 9000 रू
जूमला कीमत 4,09,000 /- रू
आरोपी के खिलाफ अपराध सदर धारा –
1.थाना शिवरीनारायण के अपराध क्रमांक 44/26 धारा 296, 351(3), 109(1), 309(2), 3(5) बीएनएस
2. थाना शिवरीनारायण के अपराध क्रमांक 46/26 धारा- 296, 351(3), 109(1), 309(2), 3(5) बीएनएस
3. थाना पामगढ़ के अपराध कमांक 40/2026 धारा 126 (2),296,351 (2), 115(2),309 (6),3(5) बीएनएस
4. थाना पामगढ़ अपराध कमांक 41/2026 धारा 296,351 (2),115 (2), 309 (6),3 (5) बीएनएस
5. थाना पामगढ के अपराध कमांक 45/2026 धारा 309 बीएनएस
के तहत विधिवत कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



