अनियंत्रित होकर पलटी तेज रफ्तार पिकअप, ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, दो अलग-अलग हादसों में एक बच्ची समेत दो की मौत, 25 लोग घायल

Speeding pickup overturned out of control truck crushed bike rider two including a girl died in two separate accidents 25 people injured

अनियंत्रित होकर पलटी तेज रफ्तार पिकअप, ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, दो अलग-अलग हादसों में एक बच्ची समेत दो की मौत, 25 लोग घायल

कोरबा : छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में दो भीषण हादसे हुए हैं. पहला मामला कटघोरा थाना अंतर्गत जटगा चौकी के ग्राम घुमानीडांड़ के हरमोड का है. जहां तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में एक साल साल की मासूम की बच्ची मौत हो गई. तो वहीं 25 लोग घायल हो गए. साथ की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है.
बताया जा रहा है कि बनखेता ग्राम पंचायत के कांसामार के लोग पिकअप में सवार होकर बुका पिकनिक मनाने गए हुए थे. रविवार की रात पिकनिक मनाकर वापस लौट रहे थे. इस दौरान बजटगा चौकी के ग्राम घुमानीडांड़ के हरमोड मोड़ के पास पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई. जहां इस घटना के बाद हड़कंप मच गया. राहगीरों की भीड़ वाहन में फंसे लोगों को बाहर से निकालने में जुट गई.
वहीं खबर पर पहुंची 112 की टीम 108 ने जरिए सभी घायलों को कटघोरा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया. इस हादसे में 25 लोग घायल हुए हैं. जिसमें एक की मौत हो गई और साथ की हालत नाजुक बनी हुई है. जिन्हें जिला मेडिकल कॉलेज के लिए रवाना किया गया.
दूसरा हादसा
एनएच 130 कटघोरा से अम्बिकापुर में मार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. घटना देर रात की है. जहां ट्रक ने बाइक सवार को रौंद डाला. मौके पर एक की मौत हो गई. दो की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है. जिन्हें 112 जरिए कटघोरा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है. वहीं दो की हालत नाजुक बनी हुई है. जिन्हें डॉक्टर ने रेफर कर दिया है.
बताया जा रहा है कि घटना के बाद नेशनल हाइवे में वाहनों की लंबी कतार लग गई. वहीं इसकी खबर कटघोरा थाना पुलिस को दी गई. जहां मौके पर पहुंच घटनाक्रम की जानकारी लेते हुए आवागमन को बाहर कराया.
पुलिस ने कार्यवाही शुरु करते हुए बाइक सवार मृतक की पहचान तानाखार के रहने वाले लक्ष्मी दास पिता हरमन दास के रुप में की गई. वहीं घायल भुवनेश्वर और सुरेश अगरिया पिता शिव अगरिया की की हालत नाजुक बनी हुई है. सिर और हाथ पर चोट आई है.
बताया जा रहा है कि बाइक मृतक लक्ष्मी चला रहा था. वहीं पीछे बैठे दोनों घायल हो गए. इस हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया. मृतक और उसके मित्र किसी पारिवारिक कार्यक्रम में गए हुए थे. जहां से अपने घर वापस लौट रहे थे और यह हादसा हो गया.
कटघोरा पुलिस की मानें तो इस मामले में मामला दर्ज कर आगे की जांच करवाई की जारी है. वहीं आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की मदद से वाहन का पताशाजी की जा रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI