चरित्र शंका के चलते बर्थडे मनाने के बहाने जंगल ले जाकर ब्वायफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड बनी मामी को चाकू मारकर ली जान, पुलिस ने किया खुलासा

Due to suspicion of character, the boyfriend took his girlfriend turned aunt to the forest on the pretext of celebrating her birthday and stabbed her to death, police revealed.

चरित्र शंका के चलते बर्थडे मनाने के बहाने जंगल ले जाकर ब्वायफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड बनी मामी को चाकू मारकर ली जान, पुलिस ने किया खुलासा

सूरजपुर : जयनगर थाना क्षेत्र में मोरभंज डैम के पास तीन दिन पहले मिली युवती पिंकी सोलंकी की रक्तरंजित लाश के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा करते हुए आरोपी प्रेमी हेमंत सोलंकी उम्र 24 साल को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक पिंकी सोलंकी 29 जनवरी को घर से निकली थी. देर रात तक वह वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने जयनगर थाना में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई. अगले दिन 30 जनवरी को मोरभंज डैम के पास जंगल में युवती का शव मिला.प्राथमिक जांच में शव के गले पर धारदार हथियार से चोटों के निशान पाए गए.
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी हेमंत सोलंकी मृतिका का प्रेमी था. दोनों लिव-इन रिलेशनशिप में थे और आरोपी को पिंकी के चरित्र पर शक था. आरोपी ने 29 जनवरी को अपने जन्मदिन का बहाना बनाकर पिंकी को मोटरसाइकिल से मोरभंज डैम ले गया. वहां केक काटने और शराब सेवन के बाद आरोपी ने पहले स्टॉल से गला घोंटने का प्रयास किया और फिर धारदार चाकू से गला रेतकर उसकी नृशंस हत्या कर दी. वारदात के बाद आरोपी ने चाकू को पानी में फेंककर मौके से फरार हो गया.
पुलिस ने घटनास्थल, परिजनों के बयान और मिले सबूतों के आधार पर आरोपी की पतासाजी शुरु की. वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में जयनगर पुलिस टीम ने आरोपी हेमंत को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने जुर्म कबूल कर लिया। अभियान के दौरान आरोपी के कब्जे से हत्या में इस्तेमाल चाकू और वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल जब्त की गई. आरोपी हेमंत सोलंकी, मूल निवासी पांडोपारा पटना, जिला कोरिया और स्थायी पता कुसमुसी, थाना भैयाथान, जिला सूरजपुर को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है.
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 103(1) एवं 238 के तहत जुर्म दर्ज किया है. इस कार्रवाई में टीम ने घटनास्थल, परिजनों के बयान, CCTV फुटेज और तकनीकी सबूतों की पूरी जांच की. मामले में पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि आरोपी हेमंत ने इस घटना को अंजाम देने से पहले किसी अन्य व्यक्ति की मदद तो नहीं ली थी. साथ ही आरोपी के मोबाइल और सोशल मीडिया गतिविधियों की भी जांच की जा रही है.
यह घटना सूरजपुर में युवतियों की सुरक्षा और लिव-इन रिलेशनशिप में चेतावनी के महत्व को उजागर करती है। पुलिस ने इस बात पर भी जोर दिया कि किसी भी तरह के व्यक्तिगत मतभेद और शक के आधार पर हिंसा करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी.
आरोपी
आरोपी हेमंत सोलंकी उम्र 24 साल मूल निवासी पांडोपारा पटना, जिला कोरिया और स्थायी पता कुसमुसी, थाना भैयाथान, जिला सूरजपुर
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB