अनियंत्रित होकर नदी में गिरा पानी टैंकर, दबने से चालक की मौत, दुसरे हादसे में ट्रैक्टर पलटने से एक नाबालिग सहित दो की गई जान
A water tanker lost control and fell into a river the driver died after being crushed in another accident two people including a minor died after a tractor overturned
अनियंत्रित होकर नदी में गिरा पानी टैंकर, दबने से चालक की मौत
कबीरधाम : कबीरधाम जिले में रविवार को गौरमाटी गांव में पानी टैंकर अनियंत्रित होकर नदी में निचे गिर गया. वाहन के निचे दबने से चालक नरेश साहू की मौत हो गई. खबर पर पहुंची पुलिस ने शव को नदी से बाहर निकाला और अस्पताल भेज दिया.
मिली जानकारी के मुताबिक स्टॉप डेम निर्माण कार्य के लिए पानी लाया जा रहा था. इस दौरान पुल पार करने के दौरान टैंकर अनियंत्रित होकर नदी में गिर गया. इससे पहले चालक ने ट्रैक्टर रोकने का प्रयास किया. जब ट्रैक्टर नहीं रुका तो ट्रैक्टर पर सवार एक साथी ने किसी तरह कूदकर अपनी जान बचाई. वहीं चालक ट्रैक्टर समेत नदी में गिर गया. जिससे वाहन के निचे दबकर चालक की दर्दनाक मौत हो गई. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतक को नदी से बाहर निकाला. जिसके बाद शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. घटना की जांच जारी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI
ट्रैक्टर पलटने से एक नाबालिग सहित दो की मौत
महासमुंद : महासमुंद जिले में पटेवा थाना क्षेत्र के टुरीडीह-रायतुम रोड़ अग्रवाल राईस मील के पास ट्रेक्टर के पलटने से एक नाबालिग सहित दो लोग दब गए. हादसे में दोनों की मौत हो गई.
मिली जानकारी के मुताबिक भूषण ध्रुव, डेमन ठाकुर, खुमेश्वर ठाकुर, भेनू ध्रुव, प्रेमशंकर खड़िया 26 नवम्बर को राजकुमार के ट्रेक्टर नम्बर CG06 GM 0640 में प्रेमशंकर निषाद का सेट्रिंग सामान लाने ग्राम आरंगी गये थे. ग्राम आरंगी से सेट्रिंग सामान लेकर वापस ग्राम पतेरापाली आते समय टुरीडीह चौक के पास ट्रेक्टर खराब होने से चालक प्रेमशंकर निषाद टुरीडीह चौक के पास ट्रेक्टर को सुधरवाने रुका था और ट्रेक्टर में सवार भेनु ध्रुव, भूषण ध्रुव, डेमन ठाकुर, खुमेश्वर ठाकुर, प्रेमशंकर खड़िया पैदल टुरीडीह चौक से अपने गांव पतेरापाली रायतुम पैदल जा रहे थे.
इसी दौरान रात करीब 10 बजे टुरीडीह-रायतुम रोड़ अग्रवाल राईस मिल के पास टुरीडीह चौक की तरफ से आ रही ट्रेक्टर नम्बर CG06 GM 0640 के चालक प्रेमशंकर निषाद ने अपनी वाहन को तेज रफ्तार और लापरवाहीपूर्वक चलाकर ट्रेक्टर को पलटी कर एक्सीडेन्ट कर दिया.
जिससे पैदल चल रहे भेनू ध्रुव एवं प्रेमशंकर खड़िया ट्रेक्टर के इंजन में दब जाने से दोनों को गंभीर चोटे आई. दोनों को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल पिथौरा ले जाया गया. जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया.
पुलिस ने मर्ग जांच के बाद आरोपी ट्रेक्टर चालक प्रेमशंकर निषाद के खिलाफ धारा 106(1) B.N.S. के तहत जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



