गर्लफ्रेंड का नंबर इंस्टाग्राम से ब्लॉक करना पड़ा भारी, प्रेमिका ने बॉयफ्रेंड की चाकू मारकर ली जान, रौशनी ने प्रेमी के परिवार में कर दिया अंधेरा

Blocking a girlfriend's number on Instagram proved costly; the girlfriend stabbed her boyfriend to death, and Roshni brought darkness to her lover's family.

गर्लफ्रेंड का नंबर इंस्टाग्राम से ब्लॉक करना पड़ा भारी, प्रेमिका ने बॉयफ्रेंड की चाकू मारकर ली जान, रौशनी ने प्रेमी के परिवार में कर दिया अंधेरा

बिलासपुर : गर्लफ्रेंड ने अपने ब्वॉयफ्रेंड के सीने पर चाकू घोंपकर उसे मार डाला. युवक और युवती के बीच इंस्टाग्राम के जरिए दोस्ती हुई थी. दो-तीन पहले युवक ने उसे मोबाइल पर ब्लॉक कर दिया. इससे नाराज युवती मंगलवार की सुबह चाकू लेकर उससे मिलने पहुंची. इस दौरान विवाद होने पर युवती ने चाकू मारकर उसकी हत्या कर दी. पुलिस ने आरोपी युवती को गिरफ्तार कर लिया है. घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र की है.
मिली जानकारी के मुताबिक मूलत: रतनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कर्रा निवासी कामता प्रसाद उर्फ़ भोला मधुकर उम्र 25 साल सिविल लाइन क्षेत्र के शुभम विहार स्थित शिक्षक कॉलोनी में अंजू लाल के मकान को किराए पर रहता था. वो उसलापुर में हरी-चटनी होटल में काम करता था. कुछ समय पहले इंस्टाग्राम के जरिए कामता की पहचान सीपत क्षेत्र के ग्राम झलमला निवासी रोशनी सूर्यवंशी उम्र 22 साल से हुई. जिसके बाद दोनों बातचीत करने लगे थे.
युवक-युवती दोनों एक-दूसरे को प्यार करने लगे. रोशनी उसे बेइंतहा प्यार करती थी. दो-तीन दिन पहले किसी बात को लेकर उनके संबंधों में दरार आ गई. जिस पर कामता ने रोशनी को मोबाइल पर ब्लॉक कर दिया. इससे नाराज रोशनी मंगलवार की सुबह उससे मिलने पहुंची. इस दौरान उसने घर का दरवाजा खटखटाया. दरवाजा खोलते ही रोशनी ने प्रेमी कामता को अपना मोबाइल फोन दिखाने कहा. जिससे दोनों के बीच झड़प शुरु हो गई.
रोशनी अपने हाथ में चाकू लेकर पहुंची थी. रोशनी को शक था कि कामता उससे ब्रेकअप कर किसी दूसरी युवती से दोस्ती कर लिया है. इसी बात से नाराज रोशनी उसे चाकू मारने के इरादे से पहुंची थी. विवाद के दौरान रोशनी ने चाकू से सीधे उसके सीने में वार कर दिया. जिससे कामता जमीन पर गिर गया. बुरी तरह से घायल कामता को अस्पताल ले जाया गया. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत बताया.
वारदात के बाद शातिर रोशनी ने कमरे में फैले खून को साफ कर सबूत मिटाने की भी कोशिश की. लेकिन पुलिस की मुस्तैदी ने रोशनी को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है. सिविल लाइन पुलिस ने आरोपी युवती को हिरासत में ले लिया है. जहां उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया है.
घटना ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि सोशल मीडिया पर बने रिश्ते, जब हद से आगे बढ़ते हैं. तो अंजाम कितना खौफनाक हो सकता है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB