कॉलोनी में सेक्स रैकेट का खुलासा, किराएदार बाहर से महिलाओं को लाकर करा रहा देह व्यापार, आपत्तिजनक सामान के साथ दो गिरफ्तार

A sex racket has been busted in the colony, with tenants bringing in women from outside to force them into prostitution. Two arrested with objectionable items.

कॉलोनी में सेक्स रैकेट का खुलासा, किराएदार बाहर से महिलाओं को लाकर करा रहा देह व्यापार, आपत्तिजनक सामान के साथ दो गिरफ्तार

रायगढ़ : रायगढ़ जिले में पुलिस ने अनैतिक देह व्यापार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए केलो बिहार कॉलोनी में संचालित देह व्यापार का पर्दाफाश किया है. पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर पीटा एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है. कार्रवाई सीएसपी मयंक मिश्रा के नेतृत्व में की गई.
मिली जानकारी के मुताबिक 2 फरवरी की रात केलो बिहार कॉलोनी में देह व्यापार की खबर पर चक्रधरनगर थाना और साइबर थाना की संयुक्त टीम ने सटीक रेड कार्रवाई की. पुलिस को खबर मिली कि संतोष सोनी के मकान में किरायेदार डिंपी उर्फ राहुल इजारदार द्वारा बाहर से महिलाओं को लाकर सेक्स का व्यापार कराया जा रहा है.
खबर के सत्यापन के लिए पुलिस ने पाइंटर को ग्राहक बनाकर भेजा. इशारा मिलते ही मकान की घेराबंदी कर छापा मारा गया. मौके से आरोपी डिंपी उर्फ राहुल इजारदार और नागेंद्र विश्वकर्मा को गिरफ्तार किया गया. वहीं मकान से तीन महिलाएं, आपत्तिजनक सामग्री, मोबाइल फोन और नगद रकम बरामद की गई.
पूछताछ में सामने आया कि डिंपी इजारदार किराये के मकान में महिलाओं को पैसों का लालच देकर सेक्स का व्यापार का संचालन करता था और दलाली की भूमिका निभा रहा था. पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना चक्रधरनगर में अपराध क्रमांक 32/2026, धारा 3, 4, 5 अनैतिक देह व्यापार (पीटा) अधिनियम के तहत जुर्म दार्ज कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है.
गिरफ्तार आरोपी
1. डिंपी उर्फ राहुल इजारदार पिता जीवनलाल इजारदार उम्र 40 साल निवासी संतोष सोनी का मकान, केलो बिहार, थाना चक्रधरनगर, रायगढ़
2. नागेंद्र विश्वकर्मा पिता विनोद विश्वकर्मा उम्र 35 साल निवासी गणेश चौक, थाना कोतरारोड, रायगढ़
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB