प्रदेश में सड़कों पर दौड़ते भारी वाहन मासूम जिंदगियों के लिए खतरनाक, भाई-बहन को हाईवा ने कुचला, रुपेश की मौत, बहन की हालत नाजुक

Heavy vehicles plying on the state's roads pose a threat to innocent lives. A brother and sister were crushed by a truck, Rupesh died and his sister is in critical condition.

प्रदेश में सड़कों पर दौड़ते भारी वाहन मासूम जिंदगियों के लिए खतरनाक, भाई-बहन को हाईवा ने कुचला, रुपेश की मौत, बहन की हालत नाजुक

बलौदाबाजार : प्रदेश में सड़कों पर दौड़ते भारी वाहन मासूम जिंदगियों के लिए काल साबित हो रहे हैं. बलौदाबाजार के सड़क हादसे ने सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों की पोल खोल दी है. बलौदाबाजार के कोतवाली थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है. जिसमे भाई की मौत हो गई औत बहन की हालत नाजुक बनी हुई है.
मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम सकरी आईटीआई के पास रेत से भरे तेज रफ्तार हाईवा ने मोटरसाइकिल सवार भाई-बहन को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में रुपेश चेलक उम्र 19 साल की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि उसकी बहन लासिकी चेलक उम्र 21 साल की हालत नाजुक बनी हुई है.
ग्राम बलौदी निवासी रुपेश अपनी बहन को लेकर अपने जीजा के घर बलौदाबाजार जा रहा था. इसी दौरान अनियंत्रित हाईवा ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी. हादसे के बाद राहगीरों ने भाई-बहन को जिला अस्पताल पहुंचाया. लेकिन रुपेश को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. लासिकी की हालत नाजुक बनी हुई है और उसे बचाने के लिए अस्पताल में इलाज जारी है.
पुलिस ने हाईवा चालक को हिरासत में ले लिया है और वाहन को जब्त कर जांच कर रही है. अधिकारियों ने बताया कि हादसे की वजह और चालक की लापरवाही के पहलुओं की जांच की जा रही है. हादसे के बाद स्थानीय लोग सड़क पर वाहन की तेज गति और लापरवाही के खिलाफ पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. यह हादसा एक बार फिर सड़क सुरक्षा और तेज रफ्तार वाहनों के खतरों को उजागर करता है. बलौदाबाजार में पुलिस प्रशासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच को प्राथमिकता दी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB