दुर्ग में 26 मामलों से जुड़ा बैंक एकाउंट उजागर:50 लाख के संदिग्ध लेन-देन में एक गिरफ्तार, साइबर फ्रॉड पर 6 खाता धारकों पर वैधानिक कार्यवाही

Bank account linked to 26 cases exposed in Durg: One arrested in suspicious transactions worth Rs 50 lakh, legal action taken against 6 account holders for cyber fraud

दुर्ग में 26 मामलों से जुड़ा बैंक एकाउंट उजागर:50 लाख के संदिग्ध लेन-देन में एक गिरफ्तार, साइबर फ्रॉड पर 6 खाता धारकों पर वैधानिक कार्यवाही

दुर्ग : दुर्ग पुलिस ने साइबर अपराध पर बड़ी कार्रवाई करते हुए बैंक खातों के जरिए ठगी की रकम खपाने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है. साइबर सेल और सुपेला थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 26 मामलों से जुड़े संदिग्ध खातों का खुलासा हुआ है. इस दौरान एक म्यूल अकाउंट संचालित करने वाले आरोपी को गिरफ्तार भी किया गया है.
साइबर सेल दुर्ग ने जिले में दर्ज साइबर धोखाधड़ी के मामलों की समीक्षा की. जांच में सामने आया कि ठगी की रकम कई बैंकों के खातों में जमा की जा रही थी और फिर चेक के साथ अन्य बैंकिंग माध्यमों से निकाली जा रही थी.
विशेष अभियान के तहत गठित टीम ने 6 खाताधारकों की पहचान कर उनसे पूछताछ की. जांच में पता चला कि एक बैंक खाता अकेले 26 अलग-अलग शिकायतों से जुड़ा है. वहीं, एक अन्य खाते में 13 लाख रुपए के संदिग्ध लेन-देन का पता चला.
इसके अलावा 15 हजार, 38 हजार 800 रुपए से लेकर 50 लाख रुपए तक की रकम के संदिग्ध ट्रांजेक्शन भी सामने आए हैं. पुलिस के मुताबिक इन खातों का उपयोग ठगी की रकम निकालने और उसे आगे ट्रांसफर करने या नकद निकासी के लिए किया गया था.
जांच के दायरे में आए खाताधारकों में रूपेश बंजारे, आजेंद्र साहू, जावेद शेख, सरस्वती निषाद, हेमा बिनानी और अभिषेक गुप्ता (सभी निवासी दुर्ग) शामिल हैं. पुलिस ने इनके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई शुरु कर दी है. संबंधित बैंक खातों के दस्तावेज, चेक और लेन-देन से जुड़े अभिलेख जब्त किए गए हैं. कुछ मामलों में पहले से जुर्म दर्ज हैं. जबकि अन्य में नए जुर्म दर्ज कर जांच जारी है.
इस बीच सुपेला थाना पुलिस ने गृह मंत्रालय के 'समन्वय पोर्टल' से मिली खबर के आधार पर एक म्यूल अकाउंट संचालित करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है. इस खाते में 3.05 लाख रुपए की ठगी की रकम जमा की गई थी.
जांच में सामने आया कि एचडीएफसी बैंक सुपेला शाखा में रुपेश बोबड़े उम्र 32 साल निवासी जुनवानी, सुपेला ने एक बैंक खाता खुलवाया था. 1 जून 2025 से 11 फरवरी 2026 के बीच इस खाते में 3,05,273 रुपए की संदिग्ध ऑनलाइन राशि जमा हुई.
पुलिस के मुताबिक यह खाता ऑनलाइन ठगी की रकम प्राप्त करने के मकसद से उपयोग किया जा रहा था. आरोपी खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है.
संदेही खाता धारक
1. रूपेश बंजारे, निवासी दुर्ग
2. आज़ेन्द्र साहू, निवासी दुर्ग
3. जावेद शेख, निवासी दुर्ग
4. सरस्वती निषाद, निवासी दुर्ग
5. हेमा बिनानी, निवासी दुर्ग
6. अभिषेक गुप्ता, निवासी दुर्ग
जप्त सामग्री ..
संबंधित बैंक खातों के दस्तावेज
लेन-देन संबंधी अभिलेख
चेक एवं अन्य बैंकिंग दस्तावेज
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB