सायरन बजाती एंबुलेंस में मरीज नहीं, कुछ और ही निकला सामान, पुलिस ने रोका रास्ता, तो फटी रह गईं सबकी आंखें, 6 गिरफ्तार, 17 लाख का माल जब्त

The ambulance, blaring its siren, contained nothing but cargo, leaving everyone stunned when police blocked its way. Six arrested, and goods worth 17 lakh seized.

सायरन बजाती एंबुलेंस में मरीज नहीं, कुछ और ही निकला सामान, पुलिस ने रोका रास्ता, तो फटी रह गईं सबकी आंखें, 6 गिरफ्तार, 17 लाख का माल जब्त

जांजगीर-चांपा : छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. शिवरीनारायण थाना क्षेत्र में ट्रांसफार्मर, कॉपर और एल्युमिनियम केबल चोरी करने वाले एक अंतरजिला संगठित गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है. पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई में कई आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. जबकि कुछ की तलाश जारी है.
मिली जानकारी के मुताबिक जनवरी माह में रोड दुरपा और लोहर्सी क्षेत्र में ट्रांसफार्मरों से सैकड़ों किलो कॉपर वायर चोरी की घटनाएं सामने आई थीं. जिसके बाद शिवरीनारायण थाना में मामला दर्ज कर विशेष टीम गठित की गई. तकनीकी सबूत, मुखबिर तंत्र और लगातार पतासाजी के बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी अमर बाबू उर्फ कुंदन वानी को हिरासत में लेकर पूछताछ की. जिसमें उसने अपने साथियों के साथ मिलकर चोरी की वारदातों को अंजाम देना कबूल किया.
आरोपी पहले क्षेत्र में घूमकर ट्रांसफार्मरों और केबल की रेकी करते थे. मोबाइल से फोटो लेकर योजना बनाते थे और रात में पिकअप वाहन व एंबुलेंस के रुप में तैयार बोलेरो से चोरी का माल ले जाते थे. ताकि किसी को संदेह न हो. चोरी किए गए कॉपर और एल्युमिनियम वायर को कबाड़ में खपाया जाता था.
पुलिस जांच में सामने आया है कि गिरोह ने मुलमुला, अकलतरा, बलौदा बाजार और बिलासपुर सहित कई क्षेत्रों में 10 से ज्यादा वारदातों को अंजाम दिया है. आरोपियों के कब्जे से ट्रांसफार्मर, कॉपर-एल्युमिनियम वायर, चार मोबाइल, छोटा हाथी और बोलेरो एंबुलेंस सहित कटर मशीन और दुसरे औजार जब्त किए गए हैं. जिनकी कुल कीमत करीब 17 लाख 30 हजार रुपये बताई जा रही है.
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संगठित अपराध की धारा 111 बीएनएस भी जोड़ी है. और सभी गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है. शिवरीनारायण पुलिस की यह कार्रवाई मजबूत सूचना तंत्र और लगातार निगरानी का परिणाम मानी जा रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB