परिचित ने उधारी के पैसे वापस लेने के बहाने किया दुष्कर्म, पुलिस ने दस हजार रुपये के इनामी आरोपी कैलाश को गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे

An acquaintance committed rape under the pretext of recovering borrowed money; the police arrested the accused, Kailash—who carried a reward of ₹10,000—and put him behind bars.

परिचित ने उधारी के पैसे वापस लेने के बहाने किया दुष्कर्म, पुलिस ने दस हजार रुपये के इनामी आरोपी कैलाश को गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे

कांकेर : कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर थाना पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. घर में घुसकर महिला के साथ दुष्कर्म करने और लंबे समय से फरार चल रहे दस हजार रुपये के इनामी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी को मोहला-मानपुर क्षेत्र से पकड़कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया. यह मामला भानुप्रतापपुर थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक पीड़िता ने 21 अप्रेल 2026 को थाना भानुप्रतापपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई कि आरोपी कैलाश नेताम उसका परिचित था. आरोपी ने दो साल पहले जरूरत बताकर उससे करीब डेढ़ लाख रुपये उधार लिए थे. लेकिन रकम वापस करने के बजाय उसे लगातार प्रताड़ित और ब्लैकमेल करने लगा. आरोपी पैसे लौटाने के बदले महिला पर सेक्स करने का दबाव भी बना रहा था.
19 मार्च 2026 को दोपहर करीब 3:30 बजे आरोपी महिला के घर पहुंचा और मौके का फायदा उठाकर उसे जबरन घर के पीछे बाड़ी की तरफ ले गया. जहां उसके साथ दुष्कर्म किया. घटना की जानकारी किसी को देने पर आरोपी ने महिला और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी थी. घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया.
पुलिस आरोपी की लगातार तलाश कर रही थी. और इस मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक निखिल अशोक राखेचा ने आरोपी की गिरफ्तारी पर दस हजार रुपये का इनाम घोषित किया था.
तकनीकी सबूतों और मुखबिर की खबर के आधार पर पुलिस को जानकारी मिली कि आरोपी मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले के कोहका थाना क्षेत्र के ग्राम कामखेड़ा में छिपा हुआ है. पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी कैलाश नेताम को हिरासत में लिया. पूछताछ में आरोपी ने जुर्म कबूल कर लिया. जिसके बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया. जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया.
आरोपी
कैलाश नेताम पिता नंदकिशोर नेताम उम्र 39 साल निवासी ग्राम आमाकड़ा, थाना भानुप्रतापपुर, जिला कांकेर
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t