लड़की को घुमाने ले गया गोवा, शादी के बाद आपत्तिजनक फोटो-वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी, मांगे दो लाख रुपये, आरोपी महेश गिरफ्तार
Accused Mahesh arrested for taking a woman to Goa and subsequently threatening to circulate objectionable photos and videos of her on social media unless she paid him two lakh rupees.
कांकेर : कांकेर जिले के बांदे थाना क्षेत्र में रहने वाली एक युवती अपनी बहन और दोस्त के साथ घूमने के लिए गई हुई थी. जहाँ आरोपी ने युवती के फोटो और वीडियो को अपने पास रखकर उसके शादीशुदा जिंदगी को बर्बाद करने के नाम पर 2 लाख रुपये की डिमांड कर रहा था. युवक के इस प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने थाने में रिपोर्ट कराई. पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है
मिली जानकारी के मुताबिक प्रार्थिया ने 5 जून को थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई कि आरोपी महेश कलखांबकर निवासी बेलगाम कर्नाटक ने उसे और उसकी बहन को अप्रैल 2026 में गोवा घुमाने ले गया था. इस दौरान आरोपी ने प्रार्थिया के निजी फोटो और वीडियो को अपने पास सेव रख लिया. आरोपी को जब पता चला कि प्रार्थिया ने शादी कर ली तो युवती को लगातार परेशान करना शुरु कर दिया. आरोपी प्रार्थिया से प्रेम करने वाला बताते हुए उसके शादीशुदा जीवन में कलह करवाने लगा. पति और परिजनों को युवक फोन कर अनर्गल बातें कहकर प्रताड़ित करने लगा.
आरोपी द्वारा प्रार्थिया के शादीशुदा जीवन को बर्बाद करने युवती के परिजनों के मोबाइल नंबरों पर आपत्तिजनक फोटो और वीडियो भेजने लगा. साथ ही फ़ोटो और वीडियो को सोशल मीडिया में वायरल करने की धमकी देकर दो लाख रुपये की मांग करने लगा.
प्रार्थिया की इस रिपोर्ट पर धारा 308(2), 79 भारतीय न्याय संहिता (BNS) एवं धारा 66(E), 67(A) आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच की गई. जांच के दौरान मुखबिर से खबर मिली कि आरोपी पखांजूर के होटल में ठहरा हुआ है. बांदे पुलिस टीम द्वारा फौरन कार्रवाई करते हुए घेराबंदी कर आरोपी को हिरासत में लिया गया. पूछताछ और सबूत मिलने पर आरोपी को 10 जून को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर अदालत के सामने पेश किया गया.
गिरफ्तार आरोपी की पहचान महेश कलखांबकर उम्र 41 साल निवासी सिंगदेवनगर, सुलगा, थाना काकती, जिला बेलगाम (कर्नाटक) के रूप में हुई है. पुलिस ने उसके कब्जे से घटना में इस्तेमाल किया गया सैमसंग कंपनी का मोबाइल फोन भी जब्त किया है. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले से जुड़े अन्य इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों की भी जांच की जा रही है. जांच पूरी होने के बाद आवश्यकतानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी. इस कार्रवाई में बांदे थाना पुलिस की टीम की अहम भूमिका रही.
आरोपी
महेश कलखांबकर उम्र 41 साल निवासी सिंगदेवनगर, सुलगा, थाना काकती, जिला बेलगाम (कर्नाटक)
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



