मारपीट और बोलेरो से कुचलने पर गंभीर रूप से हुआ घायल, ASI के इकलौते बेटे की मौत, परिजनों में मचा कोहराम, आरोपी अब भी पुलिस की पकड़ से दूर

ASI's only son dies after being severely injured in an assault and run-over by a Bolero; family devastated; accused remains at large.

मारपीट और बोलेरो से कुचलने पर गंभीर रूप से हुआ घायल, ASI के इकलौते बेटे की मौत, परिजनों में मचा कोहराम, आरोपी अब भी पुलिस की पकड़ से दूर

कोरबा : छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. जहां सब इंस्पेक्टर रामनारायण रात्रे के बेटे चंद्रमणि रात्रे उर्फ डब्बू की इलाज के दौरान मौत हो गई. पांच दिन पहले कथित कबाड़ चोरों द्वारा की गई बेरहमी से मारपीट में वह गंभीर रूप से घायल हो गया था. वारदात के बाद से उसका इलाज रायपुर के रामकृष्ण मिशन अस्पताल में चल रहा था. लेकिन शुक्रवार को उसने दम तोड़ दिया.
मिली जानकारी के मुताबिक सहायक उप निरीक्षक रामनारायण रात्रे के इकलौते बेटे चंद्रमणि उर्फ दादू अपने दोस्त अरविंद राठौर के साथ देर रात वाहन से जा रहा था. इसी दौरान  बुधवारी बायपास मार्ग पर 6-7 जून की दरमियानी रात कुछ आरोपियों ने उसका पीछा किया और रास्ते में रोककर जमकर मारपीट की. हमले में उसके सिर, सीने, हाथ और पैरों में गंभीर चोटें आई. मेडिकल जांच और एक्स-रे रिपोर्ट में कई जगह फ्रैक्चर की पुष्टि हुई. वहीं अंदरूनी चोटें भी बेहद गंभीर थीं.
वारदात घटना के बाद घायल चंद्रमणि को पहले स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया. फिर बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया. कई दिनों तक जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष करने के बाद आखिरकार उसकी मौत हो गई.
चंद्रमणि की मौत की खबर फैलते ही परिवार में मातम छा गया. समाज और परिजनों में भारी आक्रोश है. समाज के लोगों ने साफ कहा है कि जब तक सभी आरोपी गिरफ्तार नहीं किए जाते, तब तक मृतक का अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा.
मामले को लेकर पुलिस पर भी दबाव बढ़ गया है. परिजन आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है और आरोपियों की तलाश जारी है.
अब ऐसा ,एलम हो रहा है मानो महानगरों की तर्ज पर शांतिप्रिय ऊर्जाधानी कोरबा में गुंडाराज शुरू हो गया है. हैरानी की बात यह है कि दबंगई दिखाते हुए बोलेरो में सवार बदमाशों ने अपने वाहन से कुचलकर घर के इकलौते चिराग को बुझा दिया. वो अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं. तो आम इन्सान का क्या होगा?
फिलहाल पूरे क्षेत्र में तनाव का माहौल है और लोग इंसाफ की मांग को लेकर एकजुट नजर आ रहे हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह की गंभीर वारदात के बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी न होना पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करता है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t