कर्ज प्रताड़ना से तंग आकर कृषक ने किया सुसाइड, किसान को खुदकुशी के लिए उकसाने के आरोप में सूदखोर ज्वाला खांडे को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Tired of debt harassment, the farmer committed suicide, police arrested the moneylender Jwala Khande on the charge of instigating the farmer to commit suicide

कर्ज प्रताड़ना से तंग आकर कृषक ने किया सुसाइड, किसान को खुदकुशी के लिए उकसाने के आरोप में सूदखोर ज्वाला खांडे को पुलिस ने किया गिरफ्तार

बिलासपुर : शहर में किसान द्वारा खुदकुशी किए जाने के मामले में आरोपी सूदखोर ज्वाला खांडे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. किसान की खुदकुशी के पीछे सूदखोर की प्रताड़ना असल वजह बताई जा रही है. पुलिस ने कर्जा एक्ट के तहत कारवाई की है.
बिलासपुर जिले के सकरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भरनी निवासी किसान बृजभान सिंह बिंझवार ने 15 जनवरी को जहर सेवन कर खुदकुशी कर ली थी. जिस मामले में मृतक के पास से मिले सुसाइड नोट और परिजनों के बयान के बाद पुलिस ने जांच में पाया कि ग्राम पेंडारी निवासी सूदखोर ज्वाला खांडे द्वारा किसान को ब्याज पर पैसे दिए गए थे. जिसकी वसूली के लिए वह लगातार किसान को परेशान कर रहा था. जिसकी प्रताड़ना से परेशान होकर ही मृतक बृजभान सिंह बिंझवार ने खुदकुशी की थी.
इस मामले में पुलिस ने आरोपी सूदखोर ज्वाला खांडे को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं मामले की जांच की जा रही है. गौरतलब है कि मृतक किसान ने अपने सुसाइड नोट में आरोपी का नाम लिखा था और बताया था कि उसके द्वारा पैसे चुकाए जाने के बावजूद आरोपी द्वारा उससे और पैसे वसूल किये जा रहे थे. जिससे वह परेशान है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI