SP ऑफिस में पदस्थ आरक्षक का फंदे से लटका मिला शव, महकमे में मचा हड़कंप, परिवार में पसरा मातम, कारण अज्ञात, जांच में जुटी पुलिस

Body of a constable posted at the SP office found hanging; the department is in a state of shock and the family is plunged into grief; cause unknown, police investigating.

SP ऑफिस में पदस्थ आरक्षक का फंदे से लटका मिला शव, महकमे में मचा हड़कंप, परिवार में पसरा मातम, कारण अज्ञात, जांच में जुटी पुलिस

कोरबा : कोरबा एसपी कार्यालय में पदस्थ आरक्षक की छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के गृह जिला जशपुर के पत्थलगांव में लाश पेड़ पर लटकी हुई मिली है. मृतक की पहचान नरहरि पटेल के रूप में हुई है. घटना के बाद महकमे में हड़कंप मच गया. पत्थलगांव थाना पुलिस ने फोन कर कोरबा पुलिस को दी है.
जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गए. फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया. पेड़ पर सफेद रंग की चुन्नी से के फंदे से शव लटका हुआ था. शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का होना मालुम हो रहा है. पत्थलगांव निवासी आरक्षक नरहरि पटेल कोरबा एसपी कार्यालय स्टेनो शाखा में तैनात थे.
आरक्षक आत्मघाती कदम के पीछे क्या वजह थी. इसका पता लगाने के पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. वहीं वह कोरबा से पत्थलगांव कब और किस वजह से गया था, इसकी भी जानकारी सामने नहीं आई है.
मृतक 38 साल के नरहरि पटेल साल 2013 में पुलिस विभाग में भर्ती हुए थे. वर्तमान में उनकी तैनाती सिविल लाइन रामपुर में थी. यहां वह 27 सितंबर 2023 से पोस्टेड थे. जबकि एसपी ऑफिस की स्टेनों शाखा में वह काम कर रहे थे. मृतक मानिकपुर की दादर बस्ती में निवास करता था..परिवार में उसकी पत्नी और छोटी बेटी है.
जशपुर जिले की पत्थलगांव पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी. परिजनों के घटनास्थल पर पहुंचने और कार्रवाई पूरी होने के बाद्द शव का पोस्टमार्टम कराया गया. पीएम रिपोर्ट सामने आने के बाद और जांच के आधार पर मौत की असल वजह सामने आ पाएगी.
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb