व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए हुई दोस्ती, फिर शादी का झांसा देकर किया दैहिक शोषण, अब विवाह से इंकार, पुलिस ने आरोपी को 12 घंटों के भीतर गिरफ्तार कर भेजा जेल

Friendship was made through WhatsApp group, then he sexually exploited her on the pretext of marriage, now he refused to marry her, police arrested the accused within 12 hours and sent him to jail

व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए हुई दोस्ती, फिर शादी का झांसा देकर किया दैहिक शोषण, अब विवाह से इंकार, पुलिस ने आरोपी को 12 घंटों के भीतर गिरफ्तार कर भेजा जेल

बिलासपुर/सरकंडा : महिला संबंधी मामले को लेकर बिलासपुर जिले की सरकंडा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दैहिक शोषण करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर हिरासत में ले लिया.
मिली जानकारी के मुताबिक प्रार्थीया ने 16 जनवरी 2025 को रिपोर्ट दर्ज कराई कि व्हाट्सएप के जरिए वर्ष 2022 में आयुष पाण्डेय उर्फ रिषु से इसका जान पहचान हुई थी. जिससे बातचीत होती थी. इस दौरान आयुष पाण्डेय शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाकर दैहिक शोषण कर बालात्कार किया. और वर्तमान में शादी करने से इंकार कर रहा है.
प्रार्थिया के इस रिपोर्ट पर अपराध सदर कायम कर मामला जांच में लिया गया. घटना के बारे में पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह (भा.पु.से.) को अवगत कराया गया. जिनके द्वारा फौरन आरोपी को गिरफ्तार करने के निर्देश दिया गया.
थाना प्रभारी सरकंडा निरीक्षक निलेश पाण्डेय के नेतृत्व में टीम तैयार कर आरोपी आयुष पाण्डेय को रिपोर्ट के महज 12 घंटों के भीतर ही गिरफ्तार कर लिया गया. आरोपी आयुष पाण्डेय उर्फ रिषु पिता रामगोपाल पाण्डेय उम्र 27 साल निवासी जबड़ापारा गली नं. 3, थाना सरकण्डा, जिला बिलासपुर (छ.ग.) को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI