किसान संर्घष समिति द्वारा क्षेत्र के नौ सूत्रीय मांगो को लेकर अनिश्चित कालिन धरना प्रर्दशन, मांग पूरी नहीं होने पर चुनाव बहिष्कार की दी चेतावनी

Kisan Sangharsh Samiti organized indefinite strike on the nine-point demands of the region, warned of boycott of elections if the demands are not met

किसान संर्घष समिति द्वारा क्षेत्र के नौ सूत्रीय मांगो को लेकर अनिश्चित कालिन धरना प्रर्दशन, मांग पूरी नहीं होने पर चुनाव बहिष्कार की दी चेतावनी

धमतरी : धमतरी जिले के नगरी ब्लॉक के वनांचल ग्राम तुमड़ीबहार में 20 ग्राम के लोगों ने धरना प्रदर्शन किया. धमतरी के अंतिम छोर पर बसा ग्राम पंचायत बेलरबाहरा, ग्राम पंचायत मेचका, ग्राम पंचायत ठेनहीं, ग्राम पंचायत छोटेगोबरा, ग्राम पंचायत भोथली के ग्राम घोरागांव के 20 ग्राम व्दारा गठित किसान संघर्ष समिति जोन बेलरबाहरा ने 11 सितंबर 2024 से 10 सुत्रीय मांगो को लेकर अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन किया गया था.
उसी धरना प्रर्दशन के दौरान जिला स्तर के अधिकारी मौके पर पहुंच मांग पुरा करने का और हर महिना समीक्षा बैठक रखने का आश्वाशन लिखित दिया गया था और एक महिना की बैठक के बाद कोई सुध नही लिया गया. और उसी धरना के दौरान समिति द्वारा मांग अगर दिसम्बर के अनुपूरक बजट तक पूरा नही होगा तो चुनाव बहिस्कार करने का ज्ञापन भी दिया गया था.
करीब 20 ग्राम द्वारा गठित किसान संर्घष समिति जोन बेलरबाहरा के निवासी अजादी के 78 साल के बाद भी मूलभूत सुविधा शिक्षा सड़क बिजली स्वास्थय पुल पुलिया मांगो को लेकर आवेदन निवेदन कर के थक चुके हैं. लेकिन आज तक मांगे पूरा नहीं हुई है. इसलिए किसान संर्घष समिति द्वारा क्षेत्र के नौ सूत्रीय मांगो को लेकर एक बार फिर ग्राम तुमडीबहार में अनिश्चित कालिन धरना प्रर्दशन पर बैठ गए हैं. बता दें किशनसंघर्ष समिति के सभी पदाधिकारी धारण प्रदर्शन में मौजूद थे और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मेचका थाना पुलिस बल तैनात थी.
किसान संघर्ष समिति जोन बेलरबहारा की प्रमुख मांगे
1. हाई स्कूल तुमडीबहार में पदस्थ विज्ञान के शिक्षक सतिश प्रकाश सिंह का लगातार लम्बे समय से अनुपस्थित होने की वजह से ट्रांसफर कर नई विज्ञान के शिक्षक को पदस्थ करने बाबत.
2. हाई स्कुल तुमडीबहार को हायर सेकण्डरी स्कूल तुमडीबहार में उन्नयन की मांग.
3. आदिम जाति सेवा सहकारी समिति सांकरा से उपमंडी बेलरबाहरा रिसगांव को अलग कर के नई आदिम जाति सेवा सहकारी समिति अरसीकन्हार (बेलरबाहर) में करने बाबत.
4. अरसीकन्हार से गरहाडीही जक्शन तक 16 कि.मी. पी.एम.जी.एस.वाय. पक्की सडक निर्माण के लिए.
5. थाना मेचका से लेकर सोदुर डेम तक सड़क मरम्मत कार्य किया जाए.
6. सोडुर डेम जीरो से ग्राम बेलरबाहरा तुमडीबहार ठेनही बासीन अर्जुनी गाताभर्री दौडपंडरी पानी छोटे गोबरा तक नहर नाली का विस्तार.
7. सोदुर जलाशय एवं मुचकुंद ऋषि पर्वत को पर्यटन स्थल घोषित करने बाबत.
8. सोदुर जलाशय एवं नहरनाली के लिए ग्राम अरसीकन्हार. मेचका के किसानों का अधिग्रहित जमीन का मुआवजा दिलाने बाबत.
9. उप स्वास्थ्य केन्द्र बेलरबाहरा से सोदुर डेम जीरो तक पी.एम.जी.एस.वाय. पक्की सडक निर्माण कार्य.
किसान संघर्ष समिति का कहना है कि जब तक मांगे पूरा नहीं किया जाएगा तब तक 9 सूत्रीय मांगो को लेकर धरना प्रर्दशन जारी रहेगा. साथ ही आगामी चुनाव बहिष्कार भी किया जाएगा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI