सुशासन तिहार के दौरान हादसा, प्रोग्राम के बीच पंखे में ब्लास्ट, लगी आग, आग लगते ही कार्यक्रम स्थल पर अफरा-तफरी का माहौल, लोग भागने लगे इधर-उधर

An accident occurred during the Good Governance Festival, a fan exploded during the program, causing a fire. As soon as the fire broke out, panic gripped the venue, and people began running here and there.

सुशासन तिहार के दौरान हादसा, प्रोग्राम के बीच पंखे में ब्लास्ट, लगी आग, आग लगते ही कार्यक्रम स्थल पर अफरा-तफरी का माहौल, लोग भागने लगे इधर-उधर

मोहला-मानपुर : छत्तीसगढ़ के मानपुर जिले में सुशासन तिहार के दौरान उस वक्त हड़कंप मच गया. जब एक पंखे में जोरदार ब्लास्ट हो गया. देखते ही देखते ब्लास्ट के बाद पंखे में आग लग गई. घटना के दौरान मौके पर हड़कंप मच गया था. गनीमत रही कि घटना के दौरान वहां मौजूद कार्यकर्ता और इलेक्ट्रीशियन ने समय रहते ही पंखे में लगी आग को बुझा लिया गया. घटना के दौरान जिला प्रशासन की टीम, क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, बीजेपी कार्यकर्ता समेत आम लोगों की भीड़ मौजूद थी.
कैसे हुआ हादसा?
मानपुर विकासखंड के खरदी गांव में सुशासन तिहार के तहत एक बड़ा शिविर लगाया गया था. इस आयोजन की जिम्मेदारी नोडल आबकारी विभाग के पास थी। कार्यक्रम में जिला कलेक्टर समेत कई वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे.
इसी दौरान पंडाल में लगा एक बिजली का पंखा अचानक तेज आवाज के साथ फट गया. पंखे से पहले धुआं निकलने लगा और फिर उसमें आग भड़क उठी. घटना देखते ही वहां मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया और कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया.  वहां मौजूद लोग घबरा गए और इधर-उधर भागने लगे.
समय रहते टला बड़ा हादसा
हालांकि, मौके पर तैनात सुरक्षाकर्मियों और विद्युत विभाग के कर्मचारियों ने कार्रवाई की. उन्होंने बिना देरी किए जलते हुए पंखे का बिजली कनेक्शन बंद कर दिया. सप्लाई बंद होते ही आग पर काबू पा लिया गया और बड़ा हादसा टल गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t