विधवा भाभी के साथ बारी-बारी से दुष्कर्म का आरोप, 2 FIR दर्ज, दो देवरों ने अलग-अलग समय वारदात को दिया अंजाम, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

Two FIRs have been filed for allegedly raping a widowed sister-in-law in turn; two brothers-in-law carried out the crime at different times; police are searching for the accused.

विधवा भाभी के साथ बारी-बारी से दुष्कर्म का आरोप, 2 FIR दर्ज, दो देवरों ने अलग-अलग समय वारदात को दिया अंजाम, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही : जिले में एक बेहद गंभीर और संवेदनशील मामला सामने आया है. जहां एक विधवा महिला ने अपने ही दो देवरों पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है. शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ अलग-अलग केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है. यह मामला गौरेला थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है.
मिली जानकारी के मुताबिक पीड़िता के पति का करीब 10 साल पहले निधन हो चुका था. इसके बाद वह अकेले जीवनयापन कर रही थी. महिला का आरोप है कि इसी हालत का फायदा उठाकर उसके रिश्ते में लगने वाले दो देवरों ने अलग-अलग समय पर उसके साथ दुष्कर्म किया. पीड़िता ने बताया कि वह पहले भी इंसाफ और कानूनी कार्रवाई के लिए प्रयास करती रही. लेकिन कई वजह से मामला आगे नहीं बढ़ पाया.
एक साल तक नहीं हो पाया संपर्क
गौरेला थाना प्रभारी शानिप रात्रे ने बताया कि महिला ने पूर्व में एक आवेदन दिया था. लेकिन उसके बाद वह करीब एक साल के लिए अन्य स्थान पर चली गई थी. शिकायत के दौरान उपलब्ध कराया गया मोबाइल नंबर भी बंद या गलत मिल रहा था. जिससे पुलिस संपर्क नहीं कर सकी. उन्होंने बताया कि महिला के वापस आने और उपलब्ध होने के बाद फौरन जरुरी कानूनी कार्रवाई करते हुए दोनों मामलों में जुर्म दर्ज किया गया है.
दो अलग-अलग आरोपियों पर दर्ज हुए अलग मामले
महिला की शिकायत में दोनों घटनाएं अलग-अलग समय, स्थान और हालात में हुई थीं. इसी वजह से भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 64 के तहत दोनों आरोपियों के खिलाफ अलग-अलग मामले दर्ज किए गए हैं.
आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमों का गठन किया है. अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज कर दी गई है और जल्द ही आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t