किडनी पीड़ित पत्नी के लिए ब्लड बढ़ाने की इंजेक्शन मागने पर सतनामी समाज अध्यक्ष को बीएमओ ने दी झापड़ मारने की धमकी, आपत्तिजनक टिप्पणी का आरोप

The BMO threatened to slap the Satnami Samaj president for asking for a blood-boosting injection for his wife suffering from kidney disease, and accused him of making objectionable remarks.

किडनी पीड़ित पत्नी के लिए ब्लड बढ़ाने की इंजेक्शन मागने पर सतनामी समाज अध्यक्ष को बीएमओ ने दी झापड़ मारने की धमकी, आपत्तिजनक टिप्पणी का आरोप

गरियाबंद : किडनी प्रभावित गांव सुपेबेड़ा में किडनी मरीजों को मिलने वाले ब्लड बढ़ाने के इंजेक्शन को लेकर एक बार फिर विवाद सामने आया है. किडनी पीड़ित महिला के पति और सतनामी समाज अध्यक्ष टंकधर आंडलिय ने बीएमओ डॉ. प्रकाश साहू पर अभद्र व्यवहार करने झापड़ मारने की धमकी देने और मरीजों के प्रति आपत्तिजनक टिप्पणी करने का गंभीर आरोप लगाया है. मामले की शिकायत विधायक प्रतिनिधि को सौंपते हुए कार्रवाई की मांग की गई है.
मिली जानकारी के मुताबिक सुपेबेड़ा निवासी प्रेमबाई आंडलिय लंबे समय से किडनी बीमारी से पीड़ित हैं. उनके इलाज के लिए नियमित रूप से ब्लड बढ़ाने वाले इंजेक्शन की जरुरत पड़ती है. शासन द्वारा सुपेबेड़ा के किडनी पीड़ित मरीजों के लिए विशेष रूप से यह इंजेक्शन उपलब्ध कराया जाता है. ताकि मरीजों का समय पर ब्लड बढ़े और निचिश्त होकर डायलिस करा पाए बावजूद इसके किडनी पीड़ितों को नियमित रूप से ब्लड बढ़ाने का इंजेक्शन नहीं मिल रहा हैं.
बताया जा रहा है कि रविवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे टंकधर आंडलिय अपनी पत्नी के लिए इंजेक्शन की जानकारी लेने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने बीएमओ डॉ. प्रकाश साहू से पूछा कि शासन द्वारा किडनी पीड़ितों के लिए भेजे जाने वाले ब्लड बढ़ाने के इंजेक्शन मरीजों को नियमित रूप से क्यों नहीं दिए जा रहे हैं और उपलब्ध कराए गए इंजेक्शन का उपयोग कहां किया जा रहा है. इतने से पर बीएमओ डॉ. प्रकाश साहू नाराज हो गए और बातचीत के दौरान अभद्र व्यवहार करते टंकधर को झापड़ मारने की धमकी  दिया और किडनी मरीजों को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी भी की घटना के बाद आहत टंकधर आंडलिय ने विधायक प्रतिनिधि को लिखित शिकायत सौंपकर मामले की जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.
गौरतलब है कि सुपेबेड़ा गांव पिछले कई वर्षों से किडनी बीमारी की समस्या को लेकर राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा में रहा है यहां बड़ी तादाद में लोग किडनी रोग से प्रभावित होकर मौत की आगोस में समा चुके है और कई परिवार आज भी इस बीमारी की मार झेल रहे हैं. ऐसे में मरीजों को मिलने वाली स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर उठे इस विवाद ने एक बार फिर स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t