घर खाली करने गाली-गलौच और मारपीट, मर्डर की धमकी, प्रताड़ित ग्रामीण ने पी लिया जहर, आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में आरोपी बलराम गिरफ्तार
The victim, who was abused and assaulted to vacate his home, and threatened with murder, consumed poison. Balram was arrested for abetment to suicide.
बिलासपुर।सीपत : बिलासपुर जिला के सीपत थाना क्षेत्र में जमीन विवाद से जुड़े एक मामले में पुलिस ने खुदकुशी के लिए उकसाने के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. ग्राम फरहदा निवासी कनक पटेल ने पड़ोसी द्वारा लगातार की जा रही प्रताड़ना से परेशान होकर कीटनाशक जहर का सेवन कर लिया था.
मिली जानकारी के मुताबिक प्रार्थिया परमेश्वरी पटेल पति कनक पटेल उम्र 45 साल निवासी ग्राम फरहदा बजरंग चौक थाना सीपत जिला बिलासपुर छग ने 29 मई 2026 को रिपोर्ट दर्ज करायी कि ग्राम फरहदा के बजरंग चौक में सरकारी जमीन में प्रार्थिया का मकान है. जिसमें प्रार्थिया परिवार समेत कई साल से काबिज होकर रह रहे है. प्रार्थिया के पड़ोस में रहने वाला बलराम यादव के द्वारा प्रार्थिया के घर एक बुजुर्ग महिला रामकली यादव को लाकर कहने लगा कि तुम लोग जिस जमीन में घर बनाए हो वह रामकली का है. यह जमीन और घर को तुम लोग छोड़कर यहां से चले जाओं। कहकर घर में घुसकर अश्लील गाली-गलौच कर मारपीट करने और जाने से मारने की धमकी देने से प्रार्थिया के पति कनक पटेल क्षुब्ध होकर कीटनाशक दवा खा लिया. जिसका इलाज सिम्स अस्पताल में चल रहा है.
इस रिपोर्ट पर जुर्म दर्ज कर मामला जांच में लिया गया. 30 मई 2026 को कनक पटेल की इलाज के दौरान मौत हो गई. जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में आरोपी की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम तैयार किया गया. मृतक कनक पटेल की मौत के आरोपी बलराम यादव के द्वारा प्रार्थिया के जमीन और घर को खाली करने की बात को लेकर आए दिन अश्लील गाली-गलौच कर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देकर मानसिक और शारीरिक प्रताडित करने से क्षुब्ध होकर प्रार्थिया के पति कनक पटेल कीटनाशक जहर सेवन करने से इलाज के दौरान मौतहोने से मामले में धारा 108 बीएनएस आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने की धारा जोड़ी गई.
आरोपी जो घटना के बाद फरार हो गया था को थाना सीपत और ACCU की टीम ने गनियारी से गिरफ्तार किया और आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया. पूरी कार्यवाही में थाना सीपत और ACCU की टीम का विशेष योगदान रहा.
गिरफ्तार आरोपी
बलराम यादव पिता लुलु राम यादव उम्र 39 साल निवासी फरहदा चौक थाना सीपत जिला बिलासपुर छत्तीसगढ़
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



