तालाब में नहाना पड़ा भारी, डूबने से दो मासूम बच्चों की मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल, गांव में शोक का माहौल, जांच में जुटी पुलिस

A dip in the pond turned tragic, claiming the lives of two innocent children by drowning; the families are inconsolable, a pall of gloom has descended on the village, and the police have launched an investigation.

तालाब में नहाना पड़ा भारी, डूबने से दो मासूम बच्चों की मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल, गांव में शोक का माहौल, जांच में जुटी पुलिस

खैरागढ़ : छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ जिले के छुईखदान क्षेत्र में दो मासूम बच्चों की तालाब में डूबने से मौत हो गई. कोपरो गांव में हादसे के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है. मृतकों की पहचान युग पिता खेलावन श्रीवास उम्र 5 साल और सूर्या पिता दिनेश पटेल उम्र 6 साल के रूप में हुई है. हादसे की जानकारी मिलते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई.
हादसे की जानकारी मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया. परिजनों को घटना की खबर मिलने के बाद उनका रो-रोकर बुरा हाल है. गांव में भी शोक का माहौल है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. घटना की खबर मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर घटना की जांच शुरू कर दी है.
एडिशनल एसपी रूपेश कुमार डाडेण ने बताया कि कोपरो गांव के तालाब में डूबने से दो बच्चों की मौत हुई है. आवश्यक कार्रवाई की जा रही है. पुलिस हादसे की वजह और घटनाक्रम की जानकारी जुटा रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?