घर से बिना बताए जाने को लेकर विवाद, चरित्र शंका में पत्नी को डंडे से पीटकर उतारा मौत के घाट, वारदात के बाद फरार आरोपी पति नंद गिरफ्तार

Following a dispute over her leaving home without informing anyone, a husband beat his wife to death with a stick, driven by suspicions regarding her character; the accused, Nand, was arrested after fleeing the scene.

घर से बिना बताए जाने को लेकर विवाद, चरित्र शंका में पत्नी को डंडे से पीटकर उतारा मौत के घाट, वारदात के बाद फरार आरोपी पति नंद गिरफ्तार

गौरेला पेंड्रा मरवाही : थाना गौरेला के चौकी खोडरी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम केंवची में पत्नी की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. आरोपी पति ने चरित्र शंका में पत्नी को मौत के घाट उतार दिया था.
मिली जानकारी के मुताबिक 13 अगस्त 2026 को प्रार्थी नरेश बैगा निवासी केंवची ने चौकी खोडरी में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी मां बिरसिया बाई और पिता नन्दलाल बैगा के बीच घर से बिना बताए चले जाने की बात को लेकर अक्सर विवाद होता था.
बताया गया कि 13 अगस्त की रात करीब 2:30 से 3:00 बजे के बीच आरोपी नन्दलाल बैगा ने अपने बेटे नरेश बैगा और उसके दोस्त को जगाकर बताया कि उसने अपनी पत्नी बिरसिया बाई के सिर, चेहरे, सीने, हाथ और पैर पर डंडे से मारपीट की है और वह कोई हरकत नहीं कर रही है. खबर मिलने पर परिजन घर पहुंचे, जहां बिरसिया बाई मृत हालत में मिलीं। प्रार्थी की इस रिपोर्ट पर चौकी खोडरी थाना गौरेला में अपराध क्रमांक 343/2026 के तहत धारा 103(1) बीएनएस में मामला दर्ज कर जांच शुरु की गई.
चौकी प्रभारी द्वारा घटना की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई. जिस पर पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार खिलारी ने विशेष टीम गठित कर तत्काल वैधानिक कार्रवाई के निर्देश दिया. जांच के दौरान पुलिस टीम और एफएसएल अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जरुरी सबूत इकठ्ठा किया. मौके से विभिन्न सामग्री जब्त की गई और घटनास्थल का नजरी नक्शा तैयार किया गया. साथ ही गवाहों के बयान दर्ज कर मृतिका के शव का पोस्टमार्टम कराया गया.
जांच के दौरान आरोपी नन्दलाल बैगा उम्र 49 साल निवासी उंराव पारा, केंवची को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई. आरोपी के बयान के आधार पर वारदात में इस्तेमाल डंडा और खून से सना कपड़ा बरामद किया गया. पुख्ता सबूत मिलने पर पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?