बाथरूम में फंदे पर लटका मिला 26 वर्षीय विवाहिता का शव, शरीर पर निशान, मौत पर उठे सवाल, भाई ने जताई हत्या की आशंका, पति बोला- कोई विवाद नहीं
Body of 26-year-old married woman found hanging in bathroom; marks on body raise questions about death; brother suspects murder, while husband claims there was no dispute.
कोरबा : कोरबा जिले से खुदकुशी का मामला सामने आया है. एक महिला ने बाथरूम में लगे लोहे के एंगल पर दुपट्टे के सहारे खुदकुशी कर ली. घटना के बाद हडकंप मच गया है. वहीं मृतका के मायके वालों ने ससुराल वालों पर गंभीर आरोपी लगाया है. घटना के बाद से इलाके में सनसनी फ़ैल गई है. पुलिस माले की जांच कर रही है.
मिली जानकारी के मुताबिक कोरबा जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत सर्वमंगला नगर फोकट पारा मुख्य मार्ग पर गुरुवार देर रात एक विवाहिता सुलोचना पटेल उम्र 26 साल ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. सुलोचना घर के बाथरूम में लोहे के एंगल पर दुपट्टे के सहारे लटकी हुई मिली. जब परिजनों की नजर पड़ी तो उन्होंने चीख-पुकार मचाई. आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए. खबर मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरु की.
सुलोचना मूल रूप से एमपी के रीवा, धोघम, थाना हनुमना, जिला मऊगंज की रहने वाली थी. उसकी शादी 10 साल पहले उमेश पटेल से हुई थी. शादी के बाद दो बच्चे हुए. जिनमें एक बेटे की मौत हो गई और 6 साल की बेटी जीवित है. मृतिका के पति उमेश पटेल कुसमुंडा खदान में नीलकंठ कंपनी में ड्राइवर हैं. दंपती पिछले दो साल से सर्वमंगला नगर फोकट पारा में किराए के मकान में रह रहे थे.
मृतिका के भाई सियाराम पटेल ने बताया कि वह नाइट ड्यूटी पर था. बहन ने फोन पर बताया कि पति दूसरी औरत से बात करते हैं और मारते हैं. मैंने कहा ठीक है, मैं बात करूंगा. मुझे नहीं पता था ऐसी घटना हो जाएगी. उन्होंने आरोप लगाया कि सुलोचना की हत्या की गई है कोई न कोई उसके साथ अनहोनी हुई है.
वहीं दूसरी तरफ मृतिका के पति उमेश पटेल ने सभी आरोपों को खारिज किया है. उन्होंने कहा कि हमारा कोई विवाद नहीं था. न उसे मारा न पीटा. ड्यूटी जाते समय वो बोली कि तुम हमको नहीं पाओगे. मेरे घर गांव छोड़ दो. मैंने मजाक समझा और ड्यूटी चला गया. उन्होंने बताया कि जो लोग कह रहे हैं कि दूसरी लड़की से बात करता हूं. वो झूठ है. शरीर पर जो निशान है वो 15 तारीख को बर्तन धोते समय चूड़ी से लगा था.
वहीं मृतका के पति ने पुलिस को बताया कि सुलोचना को एक और बच्चे की चाहत थी कुछ परेशानी होने की वजह से बच्चा नहीं हुआ. जिससे वह परेशान थी. कोरबा सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी ने बताया कि कोतवाली थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है और परिजनों के बयान दर्ज कर मामले की जांच कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?



