तेज रफ्तार बस ने मोटरसाइकिल सवार को मारी जोरदार टक्कर, ससुराल जा रहे युवक की मौके पर दर्दनाक मौत, परिजनों में शोक का माहौल

A speeding bus violently rammed into a motorcyclist; the young man, who was on his way to his in-laws' house, died a tragic death on the spot, plunging his family into grief.

तेज रफ्तार बस ने मोटरसाइकिल सवार को मारी जोरदार टक्कर, ससुराल जा रहे युवक की मौके पर दर्दनाक मौत, परिजनों में शोक का माहौल

बिलासपुर/रतनपुर :बिलासपुर जिला में रतनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बांसाझाल मेन रोड पर गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई. तेज रफ्तार और खतरनाक तरीके से चलाए जा रहे बस वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी. हादसे में युवक के सिर में गंभीर चोट आई. जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई. हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई.
मिली जानकारी के मुताबिक प्रार्थी पवन सिंह ठाकुर, निवासी ग्राम पौंसरा थाना कोनी ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसका साला साहिल सिंह ठाकुर, निवासी किरारी थाना मस्तूरी, 1 अक्टूबर की सुबह अपनी मोटरसाइकिल से ससुराल मरवाही जाने के लिए निकला था. इसी दौरान ग्राम बांसाझाल मेन रोड पर करीब सुबह 11 बजे बस क्रमांक CG10 CE 2453 ने उसकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी. हादसे की खबर मिलने के बाद पवन सिंह ठाकुर फौरन घटनास्थल पर पहुंचा. वहां साहिल सड़क पर नाजुक हालत में पड़ा था. उसके सिर में गंभीर चोटें आई थीं और उसकी मौके पर ही मौत हो चुकी थी.
चश्मदीदों के मुताबिक बस की टक्कर के बाद युवक को संभलने का मौका तक नहीं मिला. परिजनों ने हादसे के लिए बस चालक की तेज और खतरनाक ड्राइविंग को जिम्मेदार बताया है.
इस शिकायत के आधार पर रतनपुर पुलिस ने बस नम्बर CG10 CE 2453 के चालक के खिलाफ धारा 184 एलकेएस और 105 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है. हादसे में युवक की मौत से परिजनों में शोक का माहौल है. पुलिस घटना के चश्मदीदों से जानकारी जुटाने के साथ हादसे के वजह की जांच कर रही है.
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb