अभनपुर में हाइवा ने तेज रफ्तार बिना हेलमेट स्कूटी सवार तीन नाबालिगों को रौंदा, एक नाबालिग लड़के की मौके पर ही दर्दनाक मौत, दो गंभीर, मची अफरा-तफरी
In Abhanpur, a speeding Hyva truck ran over three minors riding a speeding scooter; one minor boy died a tragic death on the spot, two were critically injured, and chaos ensued.
रायपुर/अभनपुर : रायपुर जिला के अभनपुर थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार हाइवा ने स्कूटी सवार तीन नाबालिग लडको को अपनी चपेट में ले लिया. हादसे में एक नाबालिग लड़के की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य नाबालिग गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई.
मिली जानकारी के मुताबिक हादसा अभनपुर स्थित शुभम के मार्ट के पास हुआ. तीनों नाबालिग बिना हेलमेट स्कूटी से जा रहे थे. ओवरटेक करने की कोशिश के दौरान तेज रफ्तार हाइवा ने उन्हें रौंद दिया. हादसे में कृष्ण कुमार साहू उम्र साल 16 की मौत हो गई, जबकि उसके साथ सवार दो अन्य नाबालिग घायल हो गए. तीनों बकतरा सिंचाई कॉलोनी के रहने वाले बताए जा रहे हैं. घायलों को फौरन इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया.
हादसे की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है. हादसे के बाद हाइवा चालक और वाहन को लेकर पुलिस जानकारी जुटा रही है. हादसे के वजह और जिम्मेदार वाहन चालक के बारे में पुलिस की जांच जारी है.
अभनपुर के व्यस्त इलाके में हुए इस हादसे के बाद एक बार फिर भारी वाहनों की आवाजाही और सड़क सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे हैं. हालांकि, हादसे के वास्तविक कारणों की पुष्टि पुलिस की जांच के बाद ही हो सकेगी.
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



