शेयर ट्रेडिंग के नाम पर करोड़ों की ठगी, एक आरोपी गिरफ्तार, बाकी आरोपियों को तलाश जारी, खाते में 3 करोड़ का मिला ट्रांजिक्सन, पुलिस ने 4 लाख कराया होल्ड

Fraud of crores in the name of share trading one accused arrested search for remaining accused continues transaction of Rs 3 crore found in the account police put hold of Rs 4 lakh

शेयर ट्रेडिंग के नाम पर करोड़ों की ठगी, एक आरोपी गिरफ्तार, बाकी आरोपियों को तलाश जारी, खाते में 3 करोड़ का मिला ट्रांजिक्सन, पुलिस ने 4 लाख कराया होल्ड

रायपुर : शेयर ट्रेडिंग के नाम पर करोड़ों की ठगी का मामला सामने आया है. पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी के कब्जे से घटना से संबंधित 1 मोबाइल फोन जब्त कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की गई है. इस मामले में शामिल अन्य आरोपी फरार हैं. जिनकी पतासाजी कर गिरफ्तार करने की कोशिश की जा रही है.
मिली जानकारी के मुताबिक प्रार्थी कुबेर वर्मा थाना मंदिर हसौद में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह ग्राम मुनगी मंदिर हसौद में रहता है. प्रार्थी को भुनेश्वर साहू ने बताया था कि वह शेयर मार्केट ट्रेडिंग करता है और बहुत फायदा कमाता है. भुनेश्वर साहू द्वारा प्रार्थी को भी उसे शेयर ट्रेडिंग में इन्वेस्ट कर दुगुना फायदा दिलाने का भरोसा दिया गया. इस पर प्रार्थी द्वारा भुनेश्वर साहू पर यकीन कर उसके बताए उसके और उसके साथी शत्रुहन वर्मा और अन्य के बैंक खताओं में अलग-अलग किश्तो में कुल 7 लाख रुपए दिए गए हैं.
प्रार्थी द्वारा अपने दिए हुए शेयर ट्रेडिंग में इन्वेस्ट के पैसे और फायदे के बारे में भुनेश्वर साहू से संपर्क किया गया तो भुनेश्वर साहू  का फोन नंबर बंद था. जिस पर प्रार्थी द्वारा उसके घर जाकर पता किया गया तो मालूम हुआ कि भुनेश्वर साहू कहीं चला गया है. इस तरह भुनेश्वर साहू द्वारा अपने साथियों के साथ मिलकर प्रार्थी और अन्य व्यक्तियों को भी शेयर ट्रेडिंग में इन्वेस्ट कर दुगुना फायदा कमाने का झांसा देकर उनसे करोड़ो रुपए हड़प कर उनके साथ ठगी कर फरार हो गया था. आरोपी के खिलाफ थाना मंदिर हसौद में अपराध क्रमांक 659/24 धारा 420, 34 भा.द.वि. का जुर्म दर्ज किया गया.
पुलिस टीम के सदस्यों द्वारा आरोपियों के छिपने के हर संभावित ठिकानों में लगातार रेड कार्रवाई करते हुए मामले में शामिल आरोपी शत्रुहन वर्मा की पतासाजी कर गिरफ्तार किया गया. पूछताछ में आरोपी शत्रुहन वर्मा द्वारा अपने साथी भुनेश्वर साहू और अन्य के साथ मिलकर ठगी की उक्त घटना को अंजाम देना बताया गया. पुलिस टीम द्वारा कार्रवाई के दौरान भुनेश्वर साहू द्वारा दिए बैंक खाते में करोड़ो रुपए का ट्रांजेक्शन होना पाया गया. इसमें से पुलिस टीम द्वारा कार्रवाई करते हुए 4,00,000 रुपए फ्रीज कराए गए हैं.
आरोपी
शत्रुहन वर्मा उम्र 38 साल निवासी महंत तालाब सरस्वती नगर कोटा रायपुर हाल आदर्श नगर मोवा थाना पंडरी जिला रायपुर
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb