गरियाबंद पुलिस की नशे के खिलाफ लगातार कार्यवाही, अंतर्राज्यीय तस्कर को 34 किलो गांजा के साथ पकड़ा, आरोपी सलाखों के पीछे
Gariaband Police continuous action against drugs inter state smuggler caught with 34 kg of ganja accused behind bars
गरियाबंद : छत्तीसगढ़ में लगातार गांजा तस्करी के मामले सामने आ रहे हैं. शनिवार को गरियाबंद पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक अंतरराज्यीय तस्कर को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है. यह युवक अपनी बाइक पर दो प्लास्टिक की बोरियों में भारी तादाद में गांजा लेकर नेशनल हाइवे से गरियाबंद की तरफ जा रहा था. इस बीच पुलिस ने उसे धर दबोचा।
मिली जानकारी के मुताबिक नेशनल हाइवे 130सी में सहायक निरक्षक खुमान लाल महिलांगे अपनी टीम के साथ चेकिंग पॉइंट मौजूद थे. इस दौरान तस्कर लिंगराज साहू बाइक नम्बर Deluxe CG 23 H 3718 पर गांजे से भरी बोरी लादकर जा रहा था. जब टीम ने उसे रोका तो वह घबरा गया. इस दौरान जब बोरियों को उतारकर चेक किया गया. तो उसमें भारी तादाद में गांजा बरामद हुआ. इसके बाद पुलिस तस्कर को हिरासत में लेकर थाने ले आई. जहां आरोपी तस्कर लिंगराज साहू उम्र 35 साल निवासी चंदाहांडी जिला नवरंगपुर ओडिशा के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत जुर्म दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है.
बता दें कि पुलिस ने जब तस्कर से जब्त गांजे को तौला गया. उसका वजन 34.070 किलोग्राम पाया गया. इस गांजे की कीमत 3.40 लाख रुपये आंकी गई है. पखवाड़े भर के भीतर देवभोग पुलिस ने गांजे की दूसरी बड़ी खेप पकड़ी है. सूत्रों के मुताबिक ओडिशा के कालाहांडी नवरंगपुर जिले में गांजा के बड़े पैमाने पर कारोबार किया जाता है. यहां से करीब 150 किमी दूरी पर स्थित कोरापुट जिले के पहाड़ियों में गांजे की खेती होती है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



