आधी रात भीषण सड़क हादसा: पिकअप और ट्रक की जोरदार टक्कर, चीख पुकार, 3 मजदूरों की दर्दनाक मौत, 7 की हालत नाजुक, परिजनों में पसरा मातम
Horrific midnight road accident: Violent collision between a pickup truck and a truck; screams and chaos ensue; 3 laborers die tragically, 7 in critical condition; families plunged into mourning.
बलरामपुर : छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में राजपुर-कुसमी मार्ग पर सेवारी के पास देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. मजदूरों से भरी एक तेज रफ्तार पिकअप सड़क पर बाक्साइट लोड ट्रक से टकरा गई. इस हादसे में पिकअप सवार 3 मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि 7 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए.
मिली जानकारी के मुताबिक सूरजपुर जिले के ग्राम नरोला के 10 मजदूर पिकअप वाहन में सवार होकर टमाटर की खेती के सिलसिले में शंकरगढ़ जा रहे थे. देर रात करीब 2 बजे राजपुर थाना क्षेत्र में यह हादसा हुआ, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पिकअप का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया.
हादसे की खबर मिलते ही राजपुर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायलों को राजपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. जहां डॉक्टरों ने 3 मजदूरों को मृत घोषित कर दिया. मृतकों की पहचान रान साय उम्र 34 साल, उदय कुमार उम्र 25 साल और अमर साय उम्र 35 साल के रूप में हुई है. वहीं प्राथमिक उपचार के बाद 7 गंभीर घायलों को बेहतर इलाज के लिए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है. मृतक और घायल सभी मजदूर सूरजपुर जिले के नरोला गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं.
हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में मातम पसर गया है. देर रात हुए इस भीषण हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया. पिकअप की हालत देखकर टक्कर की भयावहता का अंदाजा लगाया जा सकता है. हादसे में जान गंवाने वाले मजदूरों के परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. फिलहाल राजपुर थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. हादसा कैसे हुआ और टक्कर के पीछे किसकी लापरवाही थी, पुलिस इसकी पड़ताल कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?



