नगर पंचायत में जमकर विवाद, नपा उपाध्यक्ष से ड्राइवर बोला- साहब बकरा खाते हो क्या?, आज दो बकरा काट रहा हूं, फिर 2 सफाईकर्मियों पर टंगिया से हमला
A heated dispute erupted at the Nagar Panchayat; a driver asked the Municipal Council Vice-President, "Sir, do you eat goat meat? I am slaughtering two goats today," and subsequently attacked two sanitation workers with an axe.
बालोद/डौंडी : नगर पंचायत डौंडी में शनिवार सुबह सफाई कार्य के दौरान कर्मचारियों के बीच विवाद हो गया. विवाद बढ़ने पर ट्रैक्टर चालक गिरवर देवहारी द्वारा कथित रूप से दो सफाई कर्मचारियों पर टंगिया से हमला किए जाने की घटना सामने आई है. हमले में रम्हू भुआर्य और प्रेमलाल भुआर्य घायल हो गए. वारदात शनिवार सुबह करीब 7 बजे डौंडी थाना क्षेत्र के बाजार चौक की बताई जा रही है.
मिली जानकारी के मुताबिक 22 अगस्त की सुबह करीब 5 बजे डौण्डी शहर में सफाई कार्य के दौरान कर्मचारियों के बीच किसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ. जो देखते ही देखते बढ़ गया. इसी दौरान ट्रैक्टर चालक गिरवर देवहारी ने कथित तौर पर टंगिया से दोनों सफाईकर्मियों पर हमला कर दिया. वारदात के बाद घायल रम्हू भुआर्य और प्रेमलाल भुआर्य को इलाज के लिए डौंडी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले जाया गया. जहां दोनों का इलाज जारी है.
वारदात के दौरान मौजूद कैलाश, ओमू, दमन और संजीव मानकर ने वारदात को देखा-सुना. मामले में प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना डौण्डी में अपराध क्रमांक 114/2026 के तहत धारा 109 बीएनएस में जुर्म दर्ज कर जांच शुरू की गई. पुलिस ने आरोपी ट्रैक्टर चालक आरोपी गिरवर देवहारी को हिरासत में लिया है. और मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है.
पुलिस अधीक्षक किरण चौव्हाण के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चंद्रकांत गवर्ना एवं नगर पुलिस अधीक्षक विकास पाटले के मार्गदर्शन में थाना डौण्डी पुलिस द्वारा मामले में त्वरित कार्रवाई की गई.
फिलहाल विवाद के पीछे की असल वजह साफ नहीं हो सकी है. पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है और जांच के बाद वारदात के बारे में आगे की कार्रवाई की जाएगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?



