आधी रात जन्मदिन के जश्न में नगाड़े और पटाखों का विरोध करना पड़ा भारी, जज और उनके परिवार से मारपीट, मारपीट-धमकी देने के लिए काउंटर FIR

Objecting to the use of drums and firecrackers during a midnight birthday celebration proved costly; a judge and his family were assaulted, leading to a counter-FIR being filed for assault and intimidation.

आधी रात जन्मदिन के जश्न में नगाड़े और पटाखों का विरोध करना पड़ा भारी, जज और उनके परिवार से मारपीट, मारपीट-धमकी देने के लिए काउंटर FIR

बिलासपुर : बिलासपुर के राजकिशोर नगर में जन्मदिन की पार्टी के दौरान शनिवार देर रात तक ढोल-नगाड़े बजाने और पटाखे फोड़ने को लेकर विवाद हो गया. प्रॉपर्टी डीलर अभय बरुआ और उसके साथियों पर महासमुंद के कुटुंब न्यायालय में पदस्थ जज प्रफुल्ल कुमार सोनवानी और उनके परिवार के साथ मारपीट का आरोप लगा है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
वहीं, पार्टी में शामिल अभय के दोस्त ने भी न्यायाधीश और उनके परिवार पर मारपीट करने और कार चढ़ाने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए काउंटर FIR दर्ज कराई है. दोनों पक्षों की शिकायत पर सरकंडा पुलिस ने मामले दर्ज कर लिया है. घटना 31 अक्टूबर की रात करीब 11 बजे राजकिशोर नगर के जूनियर एमआईजी क्षेत्र की है.
मिली जानकारी के मुताबिक न्यायाधीश प्रफुल्ल कुमार सोनवानी महासमुंद के कुटुंब न्यायालय में पदस्थ हैं. वे पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अवकाश लेकर अपनी पत्नी आकांक्षा प्रफुल्ल और परिवार के साथ ससुराल आए थे. शनिवार रात में परिवार के सभी सदस्य घर में सो रहे थे.
इसी दौरान अचानक तेज आवाज में नगाड़े बजने और पटाखे फोड़ने का सिलसिला शुरू हो गया. शिकायत के मुताबिक करीब 45 मिनट तक लगातार शोर होता रहा. इससे घर में मौजूद बच्चे और बुजुर्ग भी घबराकर उठ गए.
समझाइश देने पहुंचे तो घेर लिया
शोर की वजह जानने और उसे बंद कराने के लिए न्यायाधीश घर से नीचे पहुंचे. वहां गली में करीब 100 से 200 लोगों की भीड़ जमा थी. आरोप है कि अभय बरुआ के घर के अंदर और बाहर जन्मदिन का कार्यक्रम चल रहा था और वहां मौजूद कई लोग नशे में थे.
न्यायाधीश ने तेज आवाज में नगाड़े बजाने और पटाखे फोड़ने से मना किया तो अभय बरुआ और उसके साथी विवाद करने लगे. उन्होंने कथित तौर पर पूछा कि उन्हें रोकने वाले वे कौन होते हैं. इसके बाद गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और उनके साथ छीना-झपटी शुरू कर दी.
पत्नी और साले को भी घेरकर पीटा
न्यायाधीश के साथ विवाद होते देख उनकी पत्नी आकांक्षा प्रफुल्ल, साला अभिषेक भारद्वाज, सास नीरा भारद्वाज और साले की पत्नी गुरप्रीत कौर भारद्वाज भी मदद के लिए नीचे पहुंचे. आरोप है कि अभय बरुआ और उसके साथियों ने सभी को घेर लिया और हाथ-मुक्कों से मारपीट शुरू कर दी. इस दौरान न्यायाधीश की शर्ट के सामने के हिस्से के बटन टूट गए. उनकी पत्नी और साले का चश्मा भी आरोपियों ने छीन लिया.
न्यायाधीश की शिकायत के मुताबिक जन्मदिन के कार्यक्रम में हो रहे शोर का विरोध करने पर उनके और परिवार के साथ यह मारपीट की गई.
109-200 लोगों ने घेरकर पीटा, फिर भी लगाई जमानती धाराएं
शिकायत के मुताबिक 100 से 200 लोगों की भीड़ ने न्यायाधीश और उनके परिवार को घेरकर मारपीट की. आरोप यह भी है कि हमलावर घर में घुसकर गुंडागर्दी करते रहे. इसके बावजूद पुलिस ने केवल साधारण और जमानती धाराओं में केस दर्ज किया.
जज समेत 3 लोगों का काउंटर FIR
इस मामले में मगरपारा निवासी विनय वैद्य उम्र 34 साल ने भी सरकंडा थाने में काउंटर एफआईआर दर्ज कराई है. उसने बताया कि, 1 नवंबर की देर रात जन्मदिन की पार्टी के दौरान जमकर विवाद, लाठी से मारपीट और कार चढ़ाने की धमकी दी गई. पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है.
पीड़ित के मुताबिक वे अपने मित्र अभय बरुआ के घर केक काटने गए थे. तभी बाहर पटाखे फोड़ने की बात पर पड़ोसी महिला आकांक्षा सोनवानी पहुंची और अपने पति प्रफुल्ल सोनवानी के जज होने का हवाला देते हुए गाली देने लगी. समझाइश के बावजूद महिला ने अपने पति को बुलाया, जो हाथ में लाठी लेकर पहुंचा और मारपीट शुरु कर दी.
इसके बाद आरोपी ने अपने साले अभिषेक भारद्वाज को फोन कर बुलाया. आरोप है कि अभिषेक कार लेकर पहुंचा और जान से मारने की नीयत से "इनके ऊपर कार चढ़ा दो" कहते हुए धमकी दी। घटना में पीड़ित के कंधे, पीठ और हाथ के अंगूठे में चोटें आई हैं. फिलहाल सरकंडा पुलिस मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है.
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb