जन्मदिन के दौरान मामूली विवाद को लेकर युवक पर चाकू से जानलेवा हमला, 2 नाबालिग समेत 5 आरोपी गिरफ्तार, हथियार और मोटरसाइकिल जप्त

A young man was subjected to a life-threatening knife attack following a minor dispute during a birthday celebration; 5 suspects—including 2 minors—have been arrested, and weapons along with a motorcycle have been seized.

जन्मदिन के दौरान मामूली विवाद को लेकर युवक पर चाकू से जानलेवा हमला, 2 नाबालिग समेत 5 आरोपी गिरफ्तार, हथियार और मोटरसाइकिल जप्त

रायपुर : रायपुर राजधानी के डी.डी. नगर थाना क्षेत्र में एक युवक पर जन्मदिन के दौरान हुए मामूली विवाद को लेकर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है. पुलिस ने इस मामले में 3 मुख्य आरोपियों और 2 नाबालिगों समेत कुल 5 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने इनके पास से वारदात में इस्तेमाल किया गया चाकू और मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली है.
पूरा मामला
मिली जानकारी के मुताबिक प्रार्थी वेंकट पिल्ले ने डी.डी. नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 22 अक्टूबर 2026 को उनके दोस्त रूपांशु यादव का जन्मदिन था. इस दौरान वेंकट और उनका साथी खिलेंद्र साहू केक खरीदने गए थे. जब वे वापस लौटे. तो उन्होंने देखा कि होटल के बाहर दो मोटरसाइकिलों पर सवार चार अज्ञात लोग रूपांशु यादव के साथ मारपीट कर रहे हैं.
हमलावरों ने प्रार्थी और उसके साथी को भी दौड़ाया. जिससे डरकर वे वहां से भाग गए. कुछ देर बाद जब वे वापस लौटे. तो देखा कि रूपांशु के शरीर पर धारदार हथियारों से कई वार किए गए थे. जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था. उसे फौरन इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया. प्रार्थी की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी थी.
पुलिस की संयुक्त कार्रवाई और खुलासे
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और डी.डी. नगर थाना पुलिस की एक संयुक्त टीम बनाई गई. टीम ने प्रार्थी और घायलों से पूछताछ के साथ-साथ घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले और तकनीकी विश्लेषण की मदद ली. इस दौरान पुलिस को अहम सुराग मिले. जिसके आधार पर संदिग्धों की पहचान कर उन्हें हिरासत में लिया गया. पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि उन्होंने तात्कालिक विवाद के चलते इस वारदात को अंजाम दिया था. पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल चाकू और बाइक जब्त कर ली है और आगे की कानूनी कार्रवाई की गई.
आरोपी
मयंक ठाकुर पिता ईश्वर ठाकुर उम्र 21 साल निवासी – तिरंगा चौक, कुशालपुर, थाना पुरानी बस्ती, रायपुर छत्तीसगढ़
अंकित ध्रुव पिता देवकुमार ध्रुव उम्र 19 साल निवासी – तिरंगा चौक, चेतन पान ठेला के पास, कुशालपुर, थाना पुरानी बस्ती, रायपुर छत्तीसगढ़
ओम कुमार सागरवंशी पिता विजय सागरवंशी उम्र 19 साल निवासी – बांसटाल, खल्लारी चौक, थाना डी.डी. नगर, रायपुर छत्तीसगढ़
दो नाबालिग बालक
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb