खाना मांगने पर विवाद, मां की पीट-पीटकर हत्या, बेटे ने अधजली लकड़ी से किया हमला, बीच-बचाव करने आई बहन की भी पिटाई, आरोपी रोशन गिरफ्तार

Dispute over a request for food leads to the fatal beating of a mother; the son attacked her with a partially burnt piece of wood and also assaulted his sister when she tried to intervene. The accused, Roshan, has been arrested.

खाना मांगने पर विवाद, मां की पीट-पीटकर हत्या, बेटे ने अधजली लकड़ी से किया हमला, बीच-बचाव करने आई बहन की भी पिटाई, आरोपी रोशन गिरफ्तार

जशपुर: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के गृह जिला जशपुर से अपराध की दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है. शराब के नशे में एक बेटे ने अपनी मां की हत्या कर दी. आरोपी का अपनी मां से खाना मांगने की बात पर विवाद हुआ. इसके बाद आरोपी ने अधजली लकड़ी से अपनी मांग की पिटाई कर दी. जिसमें वह बुरी तरह घायल हो गई. महिला को इलाज के लिए जशपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया. इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई. पुलिस ने आरोपी रोशन मिंज उर्फ जिंदल को 9 नवंबर को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया. अदालत ने उसे जेल भेज दिया है. यह मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के गढ़ाटोली की है.
गुस्से में मां पर किया ताबड़तोड़ हमला
मिली जानकारी के म्मुताबिक 7 नवंबर को खाना देने की बात पर हुए विवाद के दौरान आरोपी गुस्से में आ गया. उसने घर के चूल्हे के पास पड़े अधजले लकड़ी के डंडे को उठाकर अपनी मां पर हमला कर दिया. उसने मां के हाथ, पैर और पीठ पर कई बार वार किया. इससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई. वारदात के समय आरोपी की बहन भी घर में सोई हुई थी. मां को बचाने के लिए जब वह बीच-बचाव करने पहुंची तो आरोपी ने उस पर भी डंडे से दो-चार वार कर दिया. इसके बाद आरोपी अपने छोटे भाई के पास पहुंचा और खाना नहीं बचाने की बात को लेकर उसे भी धमकाया. वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार होकर जुरगुम की तरफ चला गया.
इलाज के दौरान महिला की हुई मौत
वारदात के बाद घर में मौजूद बच्चों ने एम्बुलेंस की मदद से घायल महिला को जिला अस्पताल जशपुर पहुंचाया. जहां उनका इलाज शुरू किया गया. 8 नवंबर की सुबह करीब 7 बजे मृतिका के पति सुरेन्द्र मिंज को एक परिचित ने घटना की जानकारी दी. खबर मिलने के बाद वह अस्पताल पहुंचे. वहां पत्नी से पूछने पर उन्हें पूरी वारदात की जानकारी मिली. इसी बीच वह अपनी बेटी की दवाई लेने घर चले गए. वापस अस्पताल पहुंचने पर उन्हें पता चला कि उनकी पत्नी वेनेदिक्ता कुजूर की इलाज के दौरान मौत हो गई.
9 नवंबर को हुई आरोपी की गिरफ्तारी
पति की रिपोर्ट पर सिटी कोतवाली जशपुर पुलिस ने बीएनएस के तहत केस दर्ज किया. उसके बाद आरोपी की गिरफ्तारी हुई. पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की तो उसने बताया कि वह शासकीय नवीन महाविद्यालय मनोरा में बीकॉम प्रथम वर्ष का छात्र है. वह वहां हॉस्टल में रहता है. 7 नवंबर की रात दोस्तों के साथ शराब पीने के बाद घर पहुंचा था, जहां खाना नहीं मिलने की बात पर मां से विवाद हुआ. उसने गुस्से में आकर अधजले लकड़ी के डंडे से मां पर हमला कर दिया. बीच-बचाव करने आई बहन को भी उसने डंडे से मारा और इसके बाद घर से भाग गया.
जशपुर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस इस केस में आगे की जांच में जुट गई है. महिला के शव का पोस्टमार्टम करवाकर पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया गया.
आरोपी शासकीय नवीन महाविद्यालय में बी.कॉम प्रथम वर्ष का छात्र
रोशन मिंज उर्फ जिंदल पिता सुरेन्द्र मिंज उम्र 22 साल निवासी गढ़ाटोली जिला जशपुर छत्तीसगढ़
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb