सड़ी गली लाश की सुलझी गुत्थी, पुलिस ने हत्या के मामले में किया खुलासा, कत्ल कर बाड़ी में छुपाया शव, बदबू फैलने पर लोगों को किया गुमराह
The mystery of the rotten dead body solved police revealed the murder case killed and hid the dead body in the barn misled people due to bad smell
गरियाबंद/छुरा : गरियाबंद पुलिस ने हत्या के मामले में किया खुलासा किया है. आपसी विवाद के चलते हत्या करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. आरोपी द्वारा हत्या कर शव को छुपाया बाड़ी में बदबू फैलने पर लोगों को गुमराह किया था.
गरियाबंद जिले के छुरा ब्लाक में एक सड़ी गली अवस्था में लाश मिलने से सनसनी फैल गई थी. जिसकी खबर पुलिस को दी गई थी. मामले की जांच के लिए फ़ोरेंसिक की टीम को भी बुलाया गया. छुरा पुलिस ने अंधे क़त्ल की गुत्थी सुलझा दी है.
मामला संदिग्ध होने से फॉरेंसिक युनिट गरियाबंद के मौजूगी में फिर से घटनास्थल पहुंचकर अज्ञात मृतक का पंचनामा कार्यवाही किया गया. मुल घटनास्थल के करीब 60 फिट की दुरी पर अज्ञात मृतक का सिर और जबड़ा अलग-अलग पड़ा मिला. साथ ही मृतक व्यक्ति के शर्ट कटा-फटा मिला. अज्ञात मृतक के कपडे को देखकर ग्राम कोडामाल के रोहित कंवर के द्वारा अपने छोटे भाई-रोमन कंवर का ही शव होना पहचान किया गया.
वही आरोपी टिकेश्वर नेताम आपसी विवाद के चलते मृतक रोमन कवंर के द्वारा गाली गलौच करने पर आरोपी ने लकड़ी के बट्टे से मृतक रोमन कंवर के सिर में जानलेवा वार कर कत्ल किया गया और सबुत छुपाने के लिये घटना की जानकारी न देकर जानवर मरने का बदबु होना बताकर आस-पास वालो को गुमराह किया गया.
इस मामले में आरोपी टीकेश्वर नेताम के खिलाफ पुख्ता सबुत के आधार पर जुर्म दर्ज कर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया.
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक दिलीप मेश्राम के हमराह में प्र.आर. 511 धनुष निषाद, प्र.आर. 233 जयप्रकाश मिश्रा, आर. 550 गिरधारी ध्रुव, आर. 441 डिगेश्वर साहू, आर. 580 रिजवान कुरैषी, आर0 199 अमित जांगडे, आर. 77 अरविन्द जाटवर, आर. 443 मुरली चन्द्रा, आर. 367 ओम प्रकाश भारती, आर. 784 टिकेश्वर यादव का विशेष भूमिका रही.
नाम आरोपी
टिकेश्वर नेताम पिता सुखदेव नेताम उम्र 30 साल, साकिन कलमीदादर, थाना छुरा जिला गरियाबंद छग
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



