2 दिन से लापता युवक की तालाब में मिली लाश, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस, इधर बंद कमरे में फंदे पर मिला किसान का शव
The body of a young man missing for two days was found in a pond; his family suspects murder, and the police have launched an investigation. Meanwhile, a farmer's body was found hanging in a locked room.
बिलासपुर/सकरी : बिलासपुर जिले के सकरी के ग्राम लोखंडी स्थित नैया तालाब में शनिवार सुबह एक युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई. ग्रामीणों ने तालाब में शव तैरता देखा तो इसकी खबर फौरन पुलिस को दी. मौके पर पहुंची सकरी पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को बाहर निकलवाया. परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस से निष्पक्ष जांच की मांग की है.
मिली जानकारी के मुताबिक लोखंडी निवासी मृतक सत्यप्रकाश केवट उर्फ आकांक्षा पिता छेदीलाल उम्र 29 साल दो दिन से लापता था. प्रकाश रोजी-मजदूरी का काम करता था. वह गुरुवार को रोज की तरह काम पर जाने की बात कहकर घर से निकला था. लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटा. इसके बाद परिजनों ने रिश्तेदारों और परिचितों के यहां उसकी तलाश की. लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली.
शनिवार सुबह ग्राम लोखंडी स्थित नैया तालाब में शव मिलने की खबर पर परिजन मौके पर पहुंचे. शव की पहचान होते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई. मृतक के भाई संतोष केंवट ने आरोप लगाया कि उसके भाई की हत्या कर शव को तालाब में फेंका गया है. उन्होंने पुलिस से निष्पक्ष जांच कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है.
पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मौत का कारण स्पष्ट नहीं है. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही स्थिति साफ हो सकेगी. फिलहाल पुलिस हादसा, आत्महत्या और हत्या समेत सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है. जांच और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. अगर किसी तरह के सबूत सामने आते हैं तो उसी अनुरूप वैधानिक कदम उठाए जाएंगे. फिलहाल पूरे मामले की गहन जांच जारी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?
बंद कमरे में फंदे पर मिला किसान का शव
बिलासपुर/पचपेड़ी : बिलासपुर जिला में पचपेड़ी के ग्राम जोधरा स्थित पुराना बाजार में शनिवार दोपहर किसान का शव, घर के बंद कमरे में फंदे पर लटका मिला. मृतक की पहचान जोंधरा निवासी निर्मल पटेल उम्र 38 साल के रूप में हुई है. ग्रामीणों की खबर पर पहुंची पचपेड़ी पुलिस ने मौके का मुआयना कर पंचनामा कार्रवाई की. शव को मरच्यूरी में रखवाया गया है. जिसका आज पोस्टमार्टम कराया जाएगा. पुलिस ने मर्ग कायम कर खुदकुशी के वजह की जांच शुरु कर दी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?



